हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रहे देव आनंद अपने दौर के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक थे। साल 2011 में 3 नवंबर के दिन सिनेमा के इस अनमोल हीरे ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। देव आनंद साहब जब वह पर्दे पर उतरते थे तो उनके अभिनय के साथ ही उनका स्टाइल भी इतना पॉपुलर हो जाता था कि लोग उसकी कॉपी किया करते थे। हालांकि हिंदी फिल्मों में एक कलाकार ऐसा भी हुआ जो अपने नाम की जगह डुप्लीकेट देव आनंद के नाम से पहचाना गया। वह हैं किशोर भानुशाली। किशोर भानुशाली काफी सफल अभिनेता रहे हैं उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें ज्यादातर देव आनंद के स्टाइल वाले किरदार में ही देखा गया है। एक बार देव आनंद ने खुद उनको मिलने के लिए बुलाया था और उस समय किशोर भानुशाली के पास कई फिल्में थीं। तो चलिए जानते हैं देव आनंद और उनके डुप्लीकेट से जुड़ा ये दिलचस्प किस्सा।
Dev Anand: जब देव आनंद से ज्यादा उनके डुप्लीकेट के पास आने लगीं फिल्में, ऐसा था दिग्गज अभिनेता का रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 03 Dec 2022 08:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन