बॉलुवीड के खिलाड़ी कुमार के फैंस 'सेल्फी' के बाद 'हेरा फेरी 3' और 'वेलकम 3' जैसी दमदार फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अक्षय इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप चल रहे हैं। उनकी फिल्म 'सेल्फी' कुछ ज्यादा कमाल दिखा पाई। अक्षय को बॉक्स ऑफिस पर कमबैक करने के लिए ब्लॉकबस्टर फिल्मों की जरुरत है।'देसी बॉयज' उनकी हिट फिल्मों में से एक है।
Desi Boyz 2: 'देसी बॉयज' के सीक्वल की तैयारी शुरू, फिल्म में एक बार फिर नजर आएंगे अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम?
इस फिल्म में अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की जबरदस्त बॉडिंग देखने को मिली थी। फिल्म ऐसे युवक के बारे में थी,जो अचानक अपनी नौकरी खो देते हैं और पार्टियों में स्ट्रिपर्स के रूप में काम करते हैं। यह बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। वहीं, गाने भी हिट रहे थे।
एक इंटरव्यू के दौरान आनंद पंडित ने कहा कि उनकी फर्म कई भाषाओं में कई फिल्मों पर काम कर रही है। उनके पास लाइनअप में 'देसी बॉयज़ 2', 'द बिग बुल 2', 'सरकार 4' और 'ओमकारा' का रीमेक है। इसके अलावा वह 'वीर सावरकर' के निर्माता भी हैं। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा और अंकिता लोखंडे नजर आएंगे। इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम 'देसी बॉयज 2' फिल्म में वापसी करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह स्क्रिप्ट पर निर्भर करता है। उन्होंने आगे कहा,''मैं एक ही कास्ट या नई कास्ट या मिक्स एंड मैच कास्ट के बारे में सुनिश्चित नहीं हूं क्योंकि मैं इसे एक युवा फिल्म के रूप में बनाना चाहता हूं।" इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और चित्रांगदा सिंह भी थीं।
यह भी पढ़ें- TJMM Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर तू झूठी मैं मक्कार की पकड़ कायम, आठवें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़