रामलीला में लीला और बाजीराव-मस्तानी में मस्तानी के किरदार के बाद अब दीपिका पादुकोण रानी पदमावती के किरदार में अपनी नई फिल्म में दिख सकती हैं।
फर्स्टपोस्ट के मुताबिक बाजीराव-मस्तानी वो फिल्म थी जिसे निर्देशक संजय लीला भंसाली उन दिनों से बनाना चाहते थे जब वो 'हम दिल दे चुके सनम' बना रहे थे। पदमावती को बनाना संजय लीला भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट है।
सुर्खियों की मानें तो उन्हें अपने ड्रीम प्रोजेक्ट की अभिनेत्री एक बार फिर से दीपिका में मिल गई है। ये भी कहा जा रहा है कि दीपिका ने भी इस फिल्म के अपनी हामी भर दी है।
इस साल दीपिका अपनी फिल्म ट्रिपल एक्स द जैंडर्स केज के साथ हॉलीवुड में कदम रख रही हैं। फिल्म की शूटिंग वो पूरी कर चुकी हैं। वो सितंबर से भारत में एक बार से शूटिंग शुरू करेंगी।
माना जा रहा है कि एक बार फिर से दर्शकों को दीपिका और रणवीर की जोड़ी इस फिल्म मेंदििखने को मिलेगी।