दीपिका-रणवीर अब शादी और ग्रैंड रिसेप्शन से फ्री हो गए हैं और अब उनका ध्यान अपने-अपने काम पर लगा हुआ है। जहां रणवीर सिम्बा की ट्रेलर लांचिग में बिजी हैं तो वहीं, दीपिका का एक हॉट फोटो शूट सामने आया है। लेकिन यहां बात करेंगे उन 5 अनमैरिड बॉलीवुड कपल्स की जो दीपिका-रणवीर के मुंबई रिसेप्शन में छाए रहे...रिसेप्शन में आए सभी मेहमानों की नजर इनपर ही टिकी हुई थीं..आइए देखते हैं यह कपल्स..
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी की। वह मुंबई रिसेप्शन में दिशा के साथ पोज देते नजर आये। दिशा इस पार्टी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने ग्रे रंग का गाउन पहना हुआ था। वहीं टाइगर क्रीम रंग के कोट में दिखे। हाल ही में दोनों को एक लंच डेट पर स्पॉट हुए थे। जहां टाइगर की बहन भी उनके साथ मौजूद थीं।
3 of 6
Arbaaz Khan and Giorgia
- फोटो : Instagram
इसके बाद कैमरा और रिसेप्शन में आए मेहमानों की नजर अरबाज खान और उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी पर पड़ी। पिछले काफी समय से दोनों के अफेयर की खबरें आ रही हैं। इतना ही नहीं इससे पहले भी ये दोनों कई बड़ी पार्टियों में स्पॉट हो चुके हैं।
4 of 6
rajkumar rao and patralekha
बॉलीवुड के नये उभरते हुए एक्टर और हिट पर हिट फिल्म दे रहे राजकुमार राव ने भी इस पार्टी में दस्तक दी। वह अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस पत्रलेखा संग इस पार्टी में पहुंचे। कैमरे के सामने दोनों ने जमकर पोज दिए। हाल ही में राजकुमार राव की फिल्म स्त्री रिलीज हुई थी जिसका काफी अच्छा रिस्पांस रहा।
5 of 6
malaika arora khan
- फोटो : instagram
बॉलीवुड में इस वक्त सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने इस पार्टी में आकर लोगों के शक को और भी ज्यादा यकीन में बदल दिया। हालांकि दोनों एक साथ नहीं आए लेकिन पार्टी में इनकी एंट्री बैक-टू- बैक हुई थी जिससे यह पता चलता है कि दोनों एक साथ ही इस पार्टी में पहुंचे हैं।