बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें, वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। उनका ड्रेसिंग सेंस और लुक उनके फैंस को खूब पसंद आता है, लेकिन इस बार दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट जो तस्वीर शेयर की है उसमें उनका लुक देखकर फैंस हैरान रह गए हैं। इस बार दीपिका ने टायर्ड लुक में अपनी तस्वीर शेयर की है। दीपिका ने जो तस्वीर शेयर की हैं उसमें उन्हें पहचानना भी मुश्किल है। इस तस्वीर को देखने के बाद यूजर्स जमकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
Instagram: दीपिका पादुकोण ने शेयर की बिखरे बालों की तस्वीर, यूजर्स ने कहा-"लगता है इनकी कंघी नहीं मिल रही"
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स-
दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बिखरे बालों में सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा, हेयर को फ्लिप करने की कोशिश लेकिन बुरी तरह फेल हो गई। इस फोटो को देखने के बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया लेकिन इस बार यूजर्स ने कुछ ऐसे कमेंट किए हैं, जिनपर गुस्सा आने की बजाय हंसी आने लगेगी। इन कमेंट्स को पढ़कर आप भी यकीनन अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
दीपिका पादुकोण की ये तस्वीर देखकर एक यूजर ने लिखा, "लगता है इनकी कंघी नहीं मिल रही"। इसी तरह से दूसरे यूजर ने लिखा, "इतने पैसे कहां रखोगी, अरे तेल और शैंपू तो ले ही सकती हो"। एक यूजर ने तो पोस्ट की डिलीट करने तक को कह दिया। इसी तरह से अन्य यूजर भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कोई उन्हें हेयर कट करवाने की सलाह दे रहा है तो किसी ने कहा 'इतनी भी ठंड नहीं है नहा लिया करो'। दीपिका की इस पोस्ट पर उनके पति रणवीर सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,"तेरी जुल्फों में खोया रहूं"।