{"_id":"608eb4917fe0f9772959136f","slug":"deepika-padukone-shares-verified-helpline-numbers-to-ensure-mental-health-in-covid-times","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका पादुकोण: कोरोना काल में मानसिक स्वास्थ्य के लिए उठाई आवाज, साझा किए हेल्पलाइन नंबर्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका पादुकोण: कोरोना काल में मानसिक स्वास्थ्य के लिए उठाई आवाज, साझा किए हेल्पलाइन नंबर्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sun, 02 May 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बार दीपिका एक बेहद दिलचस्प वजह से लाइमलाइट में आ गई हैैं। यह तो सभी जानते हैं कि दीपिका बीते लंबे वक्त से मानसिक स्वास्थ्य के लिए काम कर रही हैं। वहीं दीपिका 'लिव लव लाफ फाउंडेशन' की संस्थापक भी हैं। देश में कोरोना महामारी से हाहाकार मचा हुआ है। वहीं ऐसी स्थिति में कई लोग मानसिक दबाव से भी जूझ रहे हैं। ऐसे में दीपिका ने लोगों की मदद के लिए मेंटल हेल्थ हेल्पलाइन्स शेयर किए हैं।
2 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दीपिका पादुकोण ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया है जिसमें कई सारे नंबर्स साझा किए हैं। बता दें कि यह सभी नंबर्स वेरीफाइड हैं। दीपिका ने अपनी पोस्ट में फोन नंबर के साथ-साथ ईमेल आईडी भी दी हैं। दीपिका के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट करते हुए अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं।
3 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दीपिका पादुकोण ने नंबर्स के साथ-साथ एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, '‘मैं और मेरे परिवार को मिलाकर लाखों लोग इस वायरस से बचने की कोशिश कर रहे है तो ऐसे में याद रखें हमें इमोशनली भी खुद को मजबूत रखना है और पेनिक नहीं होना है। याद रखें, आप अकेले नहीं हैं। इस लड़ाई में हम सब साथ हैं।’
बता दें कि दीपिका के इस पोस्ट पर कुछ ही देर में लाखों लाइक्स आ चुके हैं और ढेरों कमेंट्स भी। वहीं फैंस भी दीपिका की जमकर तारीफ कर रहे हैं और खूब प्यार लुटा रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि ऐसे मुश्किल समय में सबसे ज्यादा मानसिक रूप से ही खुद को मजूबत करना है। ऐसे में यह कदम सराहनीय है।
विज्ञापन
5 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्दी ही ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर में नजर आएंगी। इसके अलावा दीपिका शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में भी नजर आएंगी। पठान में शाहरुख और दीपिका के साथ जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। फाइटर और पठान के अलावा दीपिका वह द इंटर्न और 83 में भी दिखेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।