दीपिका पादुकोण की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' को सात साल हो चुके हैं। दीपिका के करियर की ये हिट फिल्मों में से एक रही है। फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेता रणबीर कपूर थे। सेलिब्रेशन के इस खास मौके पर दीपिका ने फिल्म के लुक टेस्ट की तस्वीरें साझा की हैं।
करण जौहर की फिल्म के लिए ऐसे हुआ था दीपिका का लुक टेस्ट, अभिनेत्री ने रणबीर को भी किया याद
दीपिका ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें उनके साथ रणबीर कपूर हैं। एक तस्वीर में दीपिका ने गोल्डन रंग की इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहनी है। वो रणबीर कपूर के साथ खड़ी होकर पोज दे रही हैं। दूसरी तस्वीर में दीपिका और रणबीर एक बेंच पर बैठे हुए हैं। इसमें दीपिका ने टॉप के साथ शॉर्ट स्कर्ट कैरी किया है। रणबीर और दीपिका क्यूट अंदाज में नजर आ रहे हैं।
तस्वीर में दीपिका और रणबीर की केमेस्ट्री देखते ही बनती है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''हमारा सबसे पहला लुक टेस्ट, 'यादें मिठाई के डिब्बे की तरह होती हैं... एक बार खुला तो सिर्फ एक टुकड़ा नहीं खा पाओगे'- नैना तलवार।''
Our very first look test...💝
‘Yaadein mithai ke dibbe ki tarah hoti hain...Ek baar khula, toh sirf ek tukda nahi kha paoge’- Naina Talwar #7YearsOfYJHD #AyanMukerji #RanbirKapoor #Bunny pic.twitter.com/z9jNWfRkRD
दीपिका ने इसके साथ रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी को याद किया है। उन्होंने दोनों के नाम से हैशटैग लिखा। फिल्म में इन दोनों के अलावा कल्कि केकला और आदित्य रॉय कपूर ने भी अहम भूमिका निभाई। फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी हैं जबकि करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया।
दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फैमिली चैट का एक स्क्रीन शॉट साझा किया था। इस चैट के सहारे अभिनेत्री ने बताया कि किस तरह से उनका पूरा परिवार एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाता है। तस्वीर में जिस बात ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा वो है दीपिका के फोन में उनके पति रणवीर सिंह का नाम। दीपिका ने रणवीर का नंबर 'हैंडसम' नाम से सेव किया है।
फिल्मों में आने से पहले ऐसी दिखती थीं सारा, वीडियो में देखें कैसे किया खुद को फिट