अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने हाल ही में अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई। दोनों इस मौके पर तिरुपति मंदिर और स्वर्ण मंदिर गए थे। इस दौरान दोनों ही जगह से उनकी खूब सारी तस्वीरें और वीडियो सामने आए। इस दौरान एक ऐसा वीडियो सामने आया है। जिसमें दीपिका अपने फैन्स को कुछ रिप्लाई रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जब फैन ने रणवीर सिंह को कहा 'आई लव यू' तो दीपिका ने कुछ ऐसेे दिया रिएक्शन
इस वीडियो में एक फैन रणवीर को 'आई लव यू' कह रहा है, जिसका जवाब दीपिका ने भी दिया। इसे देखकर लगता है कि दीपिका अपने फैन्स को लेकर कुछ ज्यादा ही पजेसिव हैं। आप भी देखिए इस वीडियो में...
A post shared by deepikaranveerpadukone (@ranveer.deepikaa) on
दरअसल दीपिका के एक फैन ने दीपिका के पास आकर उनसे अपने प्यार का इजहार किया, जिस पर दीपिका पादुकोण ने स्माइल की, और रणवीर सिंह के साथ आगे चल दीं। उसके बाद उसी फैन ने रणवीर सिंह को भी अवाज लगाई और कहा कि वो रणवीर से भी बहुत प्यार करते हैं। दीपिका ने एक दम से कहा कि लेकिन आप मुझसे ज्यादा प्यार करते हो। इतना ही नहीं दीपिका ने मजाक में रणवीर सिंह को कहा कि मेरे फैंस को मत चुराना।
बता दें कि इस मौके पर दीपिका ने लाल रंग की साड़ी पहनी। मंगलसूत्र और सिंदूर लगाए दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं रणवीर क्रीम रंग का कुर्ता पायजामा पहने नजर आए। साथ ही उन्होंने गुलाबी रंग का दुपट्टा भी ओढ़ा था। दीपिका ने जो साड़ी पहनी थी वो डिजाइनर सब्यसाची की थी।