अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और उनके पति व अभिनेता रणवीर सिंह ने मुंबई में अपने आलीशान घर में गृह प्रवेश कर लिया है। दोनों स्टार्स ने गुपचुप तरीके से गृह प्रवेश की पूजा कराई। बता दें कि रणवीर-दीपिका का यह घर मुंबई के अलीबाग में समुद्र किनारे है। रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर गृह-प्रवेश पूजा की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं।
DeepVeer: जन्माष्टमी के मौके पर रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण ने किया गृह प्रवेश, विधि-विधान से की पूजा
रणवीर और दीपिका अपनी निजी जिंदगी को हद से ज्यादा से प्राइवेट रखते हैं। दोनों स्टार्स ने गृह प्रवेश पूजा के बारे में भी किसी को भनक नहीं लगने दी। एक प्राइवेट सेरेमनी में दीपिका रणवीर ने गृह प्रवेश पूजा कराई, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य ही मौजूद थे।
दोनों स्टार्स ने जन्माष्टमी के दिन नए घर में पूजा कराई है। पूजा की तस्वीरें रणवीर सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरीज पर साझा की हैं। इनमें देखा जा सकता है कि दोनों स्टार्स विधि-विधान से पूजा करते नजर आ रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह रणवीर और दीपिका का सेकेंड होम है। इसे स्टार्स का हॉलीडे होम भी कहा जा रहा है। यह करीब 2.25 एकड़ एरिया की प्रॉपर्टी में है। यह 5 बीएचके बंगला है। फिलहाल दोनों अपने प्रभादेवी स्थित घर में रह रहे हैं। नए घर में प्रवेश की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रणवीर और दीपिका गृह प्रवेश के मौके पर हवन करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद बाकायदा शगुन का नारियल फोड़ा गया। एक तस्वीर में घर के गेट की तस्वीर भी साझा की गई है। एक तस्वीर में दोनों स्टार्स साथ में आरती करते नजर आ रहे हैं।