सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों को झकझोर कर रख दिया है। प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी तमाम पुरानी यादें साझा कर रहे हैं। इस बीच दीपिका पादुकोण का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अभिनेत्री सुशांत सिंह राजपूत के अभिनय को लेकर बात कर रही हैं।
2 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत के एक फैन क्लब पेज ने इस वीडियो को साझा किया है। वीडियो दीपिका के एक पुराने इंटरव्यू का है। दीपिका से पूछा गया कि 'परफॉर्मेंस के लिए किस अभिनेता को वो हाई रेटिंग देंगी?' इस पर दीपिका कहती हैं कि 'मुझे सुशांत सिंह राजपूत की परफॉर्मेंस बहुत पसंद है।'
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत ने अपने छोटे से करियर में कई हिट फिल्में दीं। बिना किसी गॉडफादर के सुशांत ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी। करियर के शुरुआती दिनों में वो बतौर बैकग्राउंड डांसर काम करते थे। बाद में सुशांत ने टीवी की ओर रुख किया जहां सीरियल 'पवित्र रिश्ता' ने उन्हें हर घर में मशहूर कर दिया। बॉलीवुड में सुशांत ने फिल्म 'काय पो छे' से कदम रखा था।
4 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि साल 2017 में दीपिका पादुकोण ने सुशांत की फिल्म 'राब्ता' में स्पेशल डांस नंबर किया था। फिल्म में सुशांत के अपोजिट अभिनेत्री कृति सेनन थीं। सुशांत कई बार पार्टियों में दीपिका के साथ पोज देते नजर आए हैं। उनके निधन के बाद ऐसी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं।
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में पुलिस अभी तक करीबियों और दोस्तों के बयान दर्ज कर चुकी है। सुशांत पिछले कुछ महीने से डिप्रेशन से जूझ रहे थे और दवाइयां ले रहे थे। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों का कहना है कि सुशांत फिल्म इंडस्ट्री की गुटबाजी का शिकार हुए हैं।
सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुईं को-एक्टर, बोलीं- 'झूठ बोल रहे थे वो लोग जिन्होंने...'