फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका ने रणवीर के अंदाज में किया सिंबा का प्रमोशन, फैंस ने कहा वाह!

Sat, 12 Jan 2019 12:10 PM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रद्धा चतुर्वेदी Updated Sat, 12 Jan 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone promotes hushband ranveer singh movie simba
दीपिका

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने पति रणवीर सिंह के रंग में रंगती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में दीपिका रणवीर की तरह ही बिंदास अंदाज में 'ए आया पुलिस' कहती नजर आ रही हैं।



deepika padukone promotes hushband ranveer singh movie simba
deepika, ranveer - फोटो : instagram

दीपिका का यह वीडिया रणवीर ने शेयर किया है। इसी के साथ उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है ' मेरी चीयर लीडर'। वहीं दीपिका ने भी रणवीर के इस कैप्शन एक प्यारा सा जवाब दिया है। उन्होंने लिखा है ' 'तुम्हें एंटरटेन करने के लिए मुझे क्या-क्या करना पड़ता है'। दीपिका के इस वीडियो को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वह दीपिका का यह नया अंदाज देखकर खूब खुश हो रहे हैं। वह कह रहे हैं यह सिंबा का सही प्रमोशन है।

deepika padukone promotes hushband ranveer singh movie simba
simmba - फोटो : instagram

दीपिका के इस वीडियो को ट्विटर पर7 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीं लोग इस वीडियो को खूब रीट्वीट भी कर रहे हैं। बात की जाए इन दोनों के फिल्मी करियर की, तो हाल ही में रणवीर की फिल्म सिंबा रिलीज हुई है। फिल्म 'सिंबा' का बॉक्स ऑफिस पर कहर जारी है। फिल्म अपनी धाकड़ कमाई के साथ सुपरहिट साबित हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone promotes hushband ranveer singh movie simba
simmba - फोटो : instagram

फिल्म 'सिंबा' को रिलीज हुए 11 दिन बीत चुके हैं। फिल्म ने 11 दिन में 200 करोड़ के पार कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को सोलो रिलीज का फायदा मिला है। वहीं दीपिका अभी अपनी शादी- शुदा जिंदगी के मजे उठा रही हैं। वह जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में दिखाई देंगी, जिसमें वह एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी के रोल में नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed