फिल्म छपाक के प्रचार कार्यक्रमों के साथ हर दिन नया फैशन स्टाइल बना रहीं हिंदी सिनेमा की नंबर वन हीरोइन दीपिका पादुकोण हिंदी सिनेमा के दर्शकों में आए बदलाव को हाल के दिनों में हिंदी सिनेमा के दिनों दिन बढ़ते जा रहे कारोबार को बड़ी वजह मानती हैं। अगले महीने रिलीज हो रही फिल्म छपाक में तेजाब हमले से पीड़ित महिला का किरदार निभा रहीं दीपिका ये भी मानती हैं कि दर्शकों की अब महिला प्रधान फिल्मों में खूब रुचि बढ़ रही है। सिर्फ अपनी फिल्मों के अलावा वह अमर उजाला से एक्सक्लूसिव बातचीत में पंगा के बारे में सवाल पूछे जाने पर खुश हो जाती है।
2 of 4
फिल्म पंगा का एक सीन
- फोटो : सोशल मीडिया
पंगा के बारे में सवाल पूछने का शुक्रिया अदा करते हुए दीपिका कहती हैं, “मैं अपने साथ के कलाकारों की फिल्मों के ट्रेलर खूब देखती हूं और समय मिलने पर बतौर दर्शक ये फिल्में भी देखती हूं। पंगा के ट्रेलर ने मुझे बहुत प्रभावित किया। कंगना रनौत की अदाकारी से रंगे इस ट्रेलर को देखकर लगता है कि ये फिल्म भी बहुत अच्छी होगी।”
3 of 4
Deepika Padukone film Chhapaak
- फोटो : twitter
दीपिका इस बात पर भी जोर देती हैं कि अच्छी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करना ही चाहिए फिर चाहे ये फिल्में उनकी हों या किसी दूसरे कलाकार की। अमर उजाला से इस एक्सक्लूसिव बातचीत में दीपिका अपनी अगली फिल्म द्रौपदी को लेकर भी खुलकर बात करती हैं। क्या इस फिल्म में ऋतिक रोशन भगवान कृष्ण का किरदार करने वाले हैं? इस सवाल पर दीपिका ठट्ठा मारकर हंसती हैं।
4 of 4
Deepika Padukone
- फोटो : Social Media
वह कहती हैं, “ये बात बहुत काल्पनिक है। मैं भी पहली बार ही सुन रही हूं। किसने ये खबर फैलाई, मुझे नहीं पता। मैं सिर्फ ये कह सकती हूं कि फिल्म द्रौपदी अभी कल्पना के स्तर पर है। हमने अभी इसकी कथा या पटकथा को भी अंतिम रूप नहीं दिया है। अभी हम इसके लिए एक कुशल निर्देशक की तलाश में हैं और निर्देशक का नाम तय होने के बाद ही हम फिल्म के बारे में कोई अगला कदम उठाएंगे।” दीपिका पादुकोण का ये पूरा इंटरव्यू पाठक जल्द ही अमर उजाला अखबार और अमर उजाला डॉट कॉम पर पढ़ सकेंगे।
प्रियंका गांधी के साथ धक्का-मुक्की पर शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कह दी ये बड़ी बात