बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं।अपने अभिनय और खूबसूरती से वो फैंस को मदहोश कर देती हैं। दीपिका सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और अक्सर पति रणवीर के साथ मस्ती भरे वीडियो और रोमांटिक तस्वीरें साझा करती हैं। जबसे दीपिका और रणवीर की शादी हुई है तबसे उनके बहुत से चाहने वाले ये जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि दीपिका मां कब बनने वाली हैं। हालांकि दीपिका पहले ही साफ कर चुकी हैं कि जब भी ऐसी कोई बात होगी तो वो इसका खुलासा कर देंगी। इसके बाद भी फैंस अक्सर ऐसे कयास लगाते रहते हैं।
चर्चा: ढीले-ढाले कपड़े में नजर आईं दीपिका पादुकोण तो उठने लगे सवाल, यूजर बोले- बेबी बंप छिपा रही क्या?
View this post on Instagram
गौरतलब है कि इसले पहले भी दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाए जा चुके हैं। दरअसल शादी के बाद रणवीर सिंह ने कहा कि था वो पहले से जानते थे कि दीपिका ही वो लड़की है जिनसे उनकी शादी होगी और वो उनके बच्चों की मां बनेंगी। इसके बाद से ही लोग दीपिका से सवाल करने लगे थे कि क्या वो सच में मां बनने वाली हैं।
इसके अलावा और भी कई मौकों पर दीपिका से ऐसे सवाल किए गए हैं। एक बार दीपिका इस सवाल से काफी नाराज हो गईं थीं और उन्होंने कहा था कि क्या मैं आपको प्रेग्नेंट औरत जैसी दिखती हूं? ये बात छिप नहीं सकती है और जब ऐसा कुछ होगा तो आपको पता चल जाएगा।
दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो बहुत जल्द रणवीर सिंह की फिल्म '83' में नजर आएंगी। हालांकि इस फिल्म में उनका किरदार बेहद छोटा है। ऐसा पहली बार है जब शादी के बाद रणवीर और दीपिका साथ नजर आएंगे। इसके अलावा हाल ही में दीपिका और ऋतिक की फिल्म 'फाइटर' का भी एलान हो चुका है। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करने वाले हैं। फाइटर के अलावा दीपिका शाहरुख के साथ फिल्म 'पठान' में भी नजर आने वाली हैं।