बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गहराइयां’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में दीपिका के साथ अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आएंगे। इन दिनों दीपिका, अनन्या और सिद्धांत अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं, जिस वजह से तीनों की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। हाल ही में, दीपिका पादुकोण अपनी इस फिल्म का प्रमोशन करने एक इवेंट में पहुंचीं।
यहां पर दीपिका पादुकोण बेहद ही स्टाइलिश आउटफिट पहने हुए नजर आईं, जिसमें वह काफी ज्यादा ग्लैमरस लग रही थीं। इस मौके की तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, लेकिन फैंस को दीपिका का ये लुक कुछ खास पसंद नहीं आया, जिस वजह से अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को खूब ट्रोल किया जा रहा है। हर कोई उनके आउटफिट का मजाक उड़ रहा है और उन्हें खरी खोटी सुना रहा है।
2 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, दीपिका पादुकोण फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में बोल्ड डेनिम जॉगर पहने दिखाई दी थीं। लेकिन फैंस को उनका ये आउटफिट बिल्कुल पसंद नहीं आया, जिस वजह से अब हर कोई उन्हें खरी खोटी सुना रहा है। इतना ही नहीं, कई लोगों ने दीपिका की तुलना उर्फी जावेद से की है, जो अक्सर अपने कपड़ों की वजह से ही ट्रोल होती रहती हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘उर्फी लग रही हैं।’ इसके साथ इस यूजर ने हंसने वाला इमोजी भी लगाया।

3 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये दीपिका दीदी ने क्या पहन रखा है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘दीपिका ने जल्दबाजी में स्वीमिंग कॉस्ट्यूम संग जॉगर पहन लिया।’ इसके अलावा, एक और यूजर ने लिखा, ‘ये लो बिकिनी का फुल वर्जन।’ यूजर ने ये भी लिखा, ‘जंप सूट पहनने के इतने एलिगेंट तरीके हैं, ये बहुत वाहियात लग रहा है।’ वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'ये दीपिका को किसने बिकिनी जैसी ड्रेस दे दी।'

4 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, इस मौके पर दीपिका पादुकोण के फैंस ने उनका बचाव भी किया। फैंस ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। एक फैन ने लिखा, ‘बस करो आप लोग, उन्होंने क्या पहना है इससे आपका कोई मतलब नहीं, वो दीपिका की मर्जी है जो उन्हें पहनना है वो पहनेंगी।’ एक और फैन ने लिखा, ‘बस करो, किसी को इतनी आसानी से जज नहीं करना चाहिए।’
5 of 5
गहराइयां
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘गहराइयां’ 11 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के बेहद ही बोल्ड सीन्स देखने को मिलेंगे। इसकी एक झलक ट्रेलर में भी देखने को मिल गई है।