दीपिका पादुकोण इस वक्त बेंगलुरु में हैं। वह यहां शादी के सिलसिले में आई हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर लीक हुई है जिसमें वह अपनी बहन अनीषा पादुकोण और परिवार के सदस्यों के साथ नजर आ रही हैं।
दीपिका पादुकोण एक फैमिली वेडिंग में शामिल होने बेंगलुरु पहुंचीं। फिरोजी रंग की साड़ी में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने सिर्फ मोती के टॉप्स से अपने आउटफिट को एक्सेसराइज किया। वह अपनी फेवरेट हेयरस्टाइल- बीच मांग वाली चोटी में नजर आईं।
बेंगलुरु आने से पहले दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के साथ देखी गईं। दोनों एक सैलून से बाहर निकलते नजर आए। दोनों ने साथ कुछ वक्त बिताया,बातें की। फिर दीपिका मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं और बेंगलुरु रवाना हो गईं। माना जा रहा था कि वह अपनी शादी के सिलसिले में पापा-मम्मी से मिलने जा रही हैं। मगर उनकी ताजा तस्वीरों से साफ है कि वह अपनी नहीं बल्कि परिवार के किसी अन्य सदस्य की शादी में शामिल होने पहुंचीं थीं।
हालांकि, खबर है कि साल के अंत तक दीपिका ब्वॉयफ्रेंड रणवीर से शादी कर लेंगी। उनके परिवार वाले सितंबर-अक्टूबर के बीच चार तारीखों पर विचार कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका जिस जूलरी ब्रांड की एंबैसडर हैं, वह कंपनी खास उनकी शादी के लिए एक जूलरी रेंज लॉन्च करने जा रही है।
दीपिका पादुकोण की फिल्मों की बात करें, तो उन्होंने हाल ही में फॉक्स स्टूडियो की एक फिल्म साइन की है जिसका निर्देशन अनुराग बासु करेंगे। इसके अलावा उनके पास विशाल भारद्वाज की भी फिल्म है जो एक गैंगस्टर की जिंदगी पर आधारित होगी। इस फिल्म में वह इरफान खान के साथ नजर आएंगी।