साल 2007 में फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने बॉलीवुड करियर में मेहनत के बलबूते वो मुकाम हासिल किया है जो लोगों के लिए प्रेरणा बन चुका है। दीपिका को उनके अधिकतर फैंस उतना ही जानते हैं जितना वो पर्दे पर दिखती हैं, लेकिन असल जिंदगी में उनकी सादगी के बारे में जानकर कोई भी हैरान रह जाएगा।
2 of 5
deepika padukone
- फोटो : social media
दीपिका का नाम बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शामिल है। इसके अलावा डफ एंड फेल्प्स द्वारा जारी 'सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी 2020' में दीपिका ने 'मोस्ट वैल्यूड सेलेब' का दर्जा हासिल किया है। 50.4 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ भारत की सबसे मूल्यवान महिला सेलिब्रिटी बन गई हैं। क्या आप जानते हैं कि इतना सब होने के बावजूद दीपिका असल जिंदगी में बेहद सिंपल और घरेलू हैं।
3 of 5
दोस्त हितेशा मेहता के साथ दीपिका
- फोटो : इंस्टाग्राम
दीपिका की निजी जिंदगी के बारे में उनकी दोस्त हितेशा मेहता ने जो बातें बताई हैं उनके बाद फैंस को एक बार फिर दीपिका से प्यार हो गया है। दरअसल, दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में वो हितेशा के साथ बेकिंग करती दिख रही हैं। इस दौरान हितेशा ने बैचलर ट्रिप को लेकर कुछ बातें बताई हैं।
4 of 5
दोस्त हितेशा मेहता के साथ दीपिका
- फोटो : इंस्टाग्राम
हितेशा कहती हैं कि बैचलर ट्रिप के दौरान दीपिका पर सभी के कपड़े धोने का जुनून सवार होता था क्योंकि उन्हें हमेशा कपड़े धोने को नहीं मिलता है। उन्होंने बताया कि वो हम सभी को अपने कपड़े देने के लिए फोर्स करती थीं, ताकि वो उसे वॉशिंग मशीन में जाकर डाल सकें। हर रोज दिन में दो बार वो कपड़े धोती थीं और ये करना उन्हें बड़ा अच्छा लगता था।
5 of 5
deepika ranveer
- फोटो : social media
हितेशा ही नहीं बल्कि पति रणवीर सिंह भी इस मामले में दीपिका की प्रशंता करते नजर आते हैं। एक बार रणवीर ने बताया था कि वो खुद को बहुत भाग्यशाली मानते हैं क्योंकि दीपिका स्वभाव से घरेलू हैं। वो अपने घर और ऑफिस दोनों का काम खुद करती हैं।