बॉलीवुड की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं । खबर है कि नवंबर महीने में दीपिका अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के साथ शादी कर सकती हैं ।
शादी की खबर के बीच दीपिका पादुकोण का धमाका, सालों बाद बॉडी पर दिखाया एक्स ब्वॉयफ्रेंड का नाम
इसी बीच दीपिका अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं । दीपिका अपनी फिटनेस को लेकर काफी क्रेजी हैं । बिजी शेड्यूल के बीच भी वो एक्सरसाइज करना नहीं भूलती हैं । एक्सरसाइज करते हुए दीपिका की एक तस्वीर सामने आई है ।
Deepika, ranbir & deepika's tattoo in one picture is happiness! ✨#DeepikaPadukone #RanbirKapoor pic.twitter.com/OFp83QKkv7
इस फोटो में दीपिका का पुराना टैटू फिर चर्चा में आ गया है । दीपिका ने यह टैटू उस वक्त बनवाया था जब वो रणबीर कपूर के साथ रिलेशन में थीं । उन्होंने गर्दन पर RK लिखवाया था । जब रणबीर के साथ उनका ब्रेकअप हुआ तो उन्होंने अपने इस टैटू को मॉडिफाई करवा लिया था ।
Deepika with her fitness trainer Nam in New York 💪💪 pic.twitter.com/6wPiLMevqN
अब दीपिका रणवीर सिंह के साथ रिलेशन में हैं । लेकिन टैटू फ्लॉन्ट करने में उन्हें जरा भी हिचक नहीं हुई । बता दें कि साल की शुरुआत में दोनों की फिल्म 'पद्मावत' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी । अब रणवीर अपनी अगली फिल्म 'सिंबा' और 'गली ब्वॉय' की शूटिंग में बिजी हैं ।
वहीं दीपिका फिलहाल रेस्ट कर रही हैं । इसके अलावा इमरान खान के साथ फिल्म 'रानी' की शूटिंग भी टल गई है । इमरान खान की बीमारी और दीपिका के गले के दर्द के चलते कुछ समय के लिए शूटिंग रोक दी गई है । खबर है कि दीपिका इन दिनों अपनी शादी की तैयारी में बिजी हैं ।