इन दिनों भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव अपनी अपकमिंग फिल्म 'दुलहिन गंगा पार के' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। ट्रेलर के बाद इस फिल्म के गानों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। 'धुकुर धुकुर' और 'मरद अभी बच्चा बा..' गाने के बाद अब फिल्म का तीसरा गाना भी रिलीज हो गया है।
भोजपुरी फिल्म 'दुलहिन गंगा पार के' के इस गाने का नाम 'दुपट्टा आसमानी..' है। मोहब्बत से भरे इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने हनी बी के साथ मिलकर गाया है। 'दुपट्टा आसमानी..' गाने में खेसारी लाल और काजल राघवानी का बेहतरीन डांस आपको दीवाना बना देगा।
'दुपट्टा आसमानी..' गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर वायरल भी हो गया है। अब तक इस गाने को 1 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने के लिरिक्स प्यारे लाल ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक डायरेक्टर मधुकर आनंद हैं। 'दुपट्टा आसमानी..' गाना का यह ऑडियो और इमेज सॉन्ग है।
बात करें खेसारी लाल यादव की फिल्म 'दुलहिन गंगा पार के' तो, इस फिल्म मेें खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के अलावा आम्रपाली दुबे और मनोज टाइगर जैसे मशहूर कलाकार भी हैं। 'दुलहिन गंगा पार के' फिल्म को ब्रांड विला प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनाया जा रहा है। फिल्म के डायरेक्टर असलम शेख और प्रोड्यूसर डॉक्टर अरविंद आनंद हैं। यह फिल्म 18 मई को रिलीज होगी।