सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल में एक के बाद एक कई बड़े सितारों के नाम सामने आए। एक तरफ जहां रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी हुई तो वहीं हाल ही में दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह का नाम भी सामने आया। एनसीबी ने हाल ही में इन सभी अभिनेत्रियों से पूछताछ की जिन में अभिनेत्रियों ने अपनी बात एनसीबी के सामने रखी। इस बीच दीपिका पादुकोण की चैट्स से जुड़ा एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसका सीधा कनेक्शन एनसीबी को दिए जवाबों से है।
2 of 7
दीपिका पादुकोण
- फोटो : PIT
शनिवार को जब दीपिका पादुकोण एनसीबी के दफ्तर में हाजिर हुईं तो एनसीबी ने दीपिका से सबसे पहले वही सवाल पूछ लिया जो एक्ट्रेस ने 2017 की अपनी ड्रग्स चैट में लिखा था। एनसीबी ने दीपिका से पूछा, 'माल क्या है ?' दीपिका ने एनसीबी को इसका जवाब देते हुए कहा, "हम सिगरेट को 'माल' कहते हैं और हां मैंने पूछा था- माल है क्या, लेकिन ये माल वो नहीं है जो आप लोग समझ रहे हैं।" मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका ने एनसीबी से कहा, 'माल... सिगरेट का हमारा कोड वर्ड है।'
3 of 7
दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एनसीबी ने माल के अलावा दीपिका पादुकोण से ये भी पूछा कि हैश क्या है? याद दिला दें कि हैश भी दीपिका की सामने आए चैट्स का ही हिस्सा था। दीपिका ने इसका भी जवाब दिया और कहा, 'माल... हम लोग सिगरेट को कहते हैं और हैश और वीड... टाइप्स ऑफ सिगरेट को, यानी अलग-अलग ब्रैन्ड के सिगरेट को।'
4 of 7
दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनसीबी ने भी जवाब पर ही सवाल दागते हुए पूछा कि ये हैश और वीड अलग-अलग ब्रैंड के सिगरेट कैसे हो सकते हैं? दीपिका ने इस सवाल का जवाब भी बड़ी बखूबी से देते हुए कहा, 'हैश हम पतली सिगरेट को कहते हैं और वीड मोटी सिगरेट को।' दीपिका ने एनसीबी को साफ साफ कह दिया, 'हम सिगरेट पीते हैं लेकिन वो ड्रग्स नहीं है।'
5 of 7
दीपिका पादुकोण
- फोटो : Social Media
बताया जा रहा है कि दीपिका ने एनसीबी से अपने कोड वर्ड्स की सफाई देते हुए कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में भी आपस में बातचीत के दौरान हम बहुत सारे कोड वर्ड का इस्तेमाल करते हैं। दीपिका ने एनसीबी को कुछ और भी ऐसे ही कोड वर्ड्स बताए। दीपिका ने कहा कि हम बातचीत में पनीर और क्विकी एंड मैरिज कोड वर्ड का भी इस्तेमाल करते हैं।