स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज यानी 28 सितंबर को जन्मदिन है। लता मंगेशकर (Legendary singer Lata Mangeshkar) आज अपना 91वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर देश दुनिया से लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले ने भी अपनी बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
2 of 5
आशा भोसले
- फोटो : File Photo
आशा भोसले ने एक तस्वीर साझा कर लिखा है- लता दीदी को 91वे जन्मदिन की बधाई। यह तस्वीर हमारे बचपन के दिनों की याद दिलाती है जिसमें दीदी को बाईं ओर बैठे हुए देखा जा सकता है और मीना ताई और मैं उनके पीछे खड़े दिखाई दे रहे हैं। आशा भोसले की इस तस्वीर को करीब चार हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है।
3 of 5
प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : Twitter @BJPLive
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लता मंगेशकर को 91वें बर्थडे की शुभकामनाएं दी। मोदी ने ट्वीट किया, ''आदरणीय लता दीदी से बात की और उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। लता दीदी पूरे देश में घर-घर में पहचाना जाने वाला नाम है। हमेशा ही उनका दुलार और आशीर्वाद मिला जिससे मैं स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस करता हूं।''
4 of 5
पंडित जसराज, लता मंगेशकर, आशा भोसले
- फोटो : File Photo
एक दौर ऐसा था जब लता मंगेशकर और आशा भोसले की तुलना की जाती थी कि आखिर दोनों बहनों में से कौन बेहतर है। लेकिन फिर भी दोनों बहनों के प्यार में कोई कमी नहीं आई है। दरअसल जब दोनों बहने छोटी थीं तब उनके पिता का देहांत हो गया था, जिसकी वजह से दोनों को परिवार के सपोर्ट के लिए सिंगिंग शुरू करना पड़ा।
5 of 5
लता मंगेशकर
- फोटो : twitter@mangeshkarlata
बता दें कि साल 2001 में लता मंगेशकर भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' दिया गया था। उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड कराए हैं। लता मंगेशकर ने केवल हिंदी भाषा में 1,000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दी है। उन्हें साल 1989 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।