कुछ दिन पहले एक्स कपल रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने मनीष मल्होत्रा के मिजवान फैशन शो में रैंप वॉक किया था । करीब 3 साल बाद दोनों एक साथ नजर आए । इससे पहले साल 2015 में दोनों ने फिल्म 'तमाशा' में काम किया था । जबकि इनके ब्रेकअप को करीब 5 साल हो चुके हैं ।
शादी की खबरों के बीच एक्स ब्वॉयफ्रेंड से गुपचुप बात करती दिखीं दीपिका पादुकोण, वीडियो हो गया वायरल
जब दोनों साथ में रैंप पर आए तो फिर वही जादू छा गया । फैंस को हमेशा से ही रणबीर और दीपिका की जोड़ी पसंद आई है । हाल ही में 'मिजवान' के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है । जिसमें दोनों मीडिया के सामने ही गुपचुप तरीके से कुछ बात कर रहे हैं ।
शबाना आजमी मीडिया से बात कर रही हैं । वहीं रणबीर और दीपिका उनके पीछे खड़े होकर चुपके-चुपके कुछ बात कर रहे हैं । दोनों क्या बात कर रहे हैं, ये तो नहीं समझ आया लेकिन वीडियो देख ये तो साफ है कि दोनों अभी भी एक-दूसरे के लिए फिक्रमंद हैं ।
A post shared by Syed Rehan 💥 (@syedrehanofficial) on
पिंकविला से बात करने के दौरान रणबीर कपूर ने कहा, 'मैंने दीपिका के साथ फिल्म की है । टीवी पर भी दिखा हूं लेकिन फैशन शो कभी नहीं किया । मेरे ख्याल से ये मजेदार रहेगा । एक सामाजिक काम के लिए हम दोनों साथ आए । ये सबसे ज्यादा जरूरी है ।'
इसके अलावा रणबीर ने ये भी कहा, 'दीपिका की पर्सनैलिटी और फैशन से उनके व्यक्तिव की झलक दिखाई देती है ।' रणबीर ही नहीं दीपिका ने भी उनकी काफी तारीफ की । दीपिका ने कहा, 'वो जो भी पहनते हैं वो उनपर बहुत फबता है । वो कुछ भी पहने अच्छे ही लगते हैं ।'