फिल्म 'तनु वेड्स मनु' में पप्पी के किरदार से सबको अपना दीवाना बना लेने वाले अभिनेता दीपक डोबरियाल एक सितंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। उनका साल 1975 में पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड) में हुआ था। फिल्मी दुनिया में सपोर्टिंग रोल के तौर पर दीपक ने अपनी खास पहचान बनाई है। उनकी अदाकारी इतनी गजब की होती है कि वे लीड रोल पर भी भारी पड़ते दिखाई देते हैं। भले ही फिल्मों में दीपक डोबरियाल के रोल छोटे होते हैं लेकिन लोगों के दिमाग में बड़ा असर छोड़ जाते हैं। कॉमेडी से लेकर नेगेटिव किरदार निभाकर उन्होंने दर्शकों को चौंकाया है। फिर चाहे तनु वेड्स मनु में पप्पी हो या फिर दबंग 2 का गेंदा का। दीपक हर किरदार के अंदर घुस जाते हैं। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।
'पप्पी नाम है हमारा': इस किरदार से चमकी थी दीपक डोबरियाल किस्मत, सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर बनाई पहचान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Tue, 31 Aug 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन