बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान को 27 सितंबर को जिला एवं सत्र न्यायालय, जोधपुर में पेश होना है। लेकिन इस बीच ही सलमान खान को सोशल मीडिया पर खुली धमकी मिली है। धमकी में सलमान खान को जान से मारने की बात कही जा रही है।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल फेसबुक पर 'सोपू ग्रुप' नाम का एक ग्रुप है। इस ग्रुप पर गैरी शूटर नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने पोस्ट किया है। इस पोस्ट में यूजर ने लिखा- 'सोच ले सलमान, तू भारत के कानून से बच सकता है लेकिन बिश्नोई समाज और सोपू पार्टी के कानून ने तुझे मौत की सजा सुना दी है।सोपू की अदालत में तू दोषी है।'
3 of 5
salman khan
- फोटो : social media
बता दें कि 1998 में फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके सह कलाकार सैफ अली खान, तब्बू, नीलम, सोनाली बेंद्रे और दुष्यंत सिंह पर कांकाणी गांव में एक काले हिरण का शिकार करने का आरोप लगा था, जिसपर कोर्ट में मुकदमा चल रहा है।
4 of 5
salman khan
- फोटो : social media
साल 2018 में 5 अप्रैल को जोधपुर सेशन कोर्ट के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवकुमार खत्री ने करीब दो दशक पुराने काला हिरण शिकार मामले में सलमान को दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही सलमान पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगा था। वहीं बाकी आरोपियों सैफ अली खान, नीलम, सोनाली, तब्बू और दुष्यंत सिंह को बाइज्जत बरी कर दिया गया था।
5 of 5
salman khan
- फोटो : social media
निचली अदालत के फैसले के विरुद्ध सलमान खान ने जिला एवं सेशन कोर्ट में अपील की और 7 अप्रैल को जिला एवं सेशन कोर्ट ने सलमान के खिलाफ सुनाई गई निचली अदालत की सजा पर रोक लगाते हुए उन्हें सशर्त जमानत दे दी थी। जिसके वकील ने सलमान की जमानत की अर्जी डाली थी, जिसपर अभी भी कार्यवाही हो रही है। गौरतलब है कि जोधपुर कोर्ट में सलमान की जमानत पर सुनवाई 27 सितम्बर 2019 को होगी।
पढ़ें: आदित्य पंचोली को दुष्कर्म मामले में मिली अग्रिम जमानत, जानें क्या है पूरा मामला