{"_id":"59e5c6334f1c1bc1678b623e","slug":"death-in-young-age-madhubala-meena-kumari-smita-patil-to-pratyusha-banarjee","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्मिता पाटिल ही नहीं, इंडस्ट्री की इन बड़ी हीरोइनों की कम उम्र में मौत से सन्न रह गया था बॉलीवुड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
स्मिता पाटिल ही नहीं, इंडस्ट्री की इन बड़ी हीरोइनों की कम उम्र में मौत से सन्न रह गया था बॉलीवुड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 17 Oct 2017 04:29 PM IST
विज्ञापन
स्मिता पाटिल
- फोटो : File Pic
आज बॉलीवुड की मरहूम अभिनेत्री स्मिता पाटिल का जन्मदिन है। एक समय स्मिता पाटिल की बॉलीवुड में तूती बोलती थी, पर जब उनकी असमय मौत हुई तो बॉलीवुड के साथ ही सिनेमाई दुनिया को पसंद करते वाले भी सन्न रह गए। जानें, इंडस्ट्री की ऐसी ही टॉप हीरोइनों के बारे में, जिन्होंने बेहद कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया...
Trending Videos
ss
- फोटो : ss
प्रत्यूषा बनर्जी: महज 24 साल की उम्र में टीवी की चर्चित अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी जिंदगी की जंग हार गईं। उनकी मौत की कहानी एक मिस्ट्री बनकर रह गई।
jiah khan
जिया खान: जिया की मृत्यु हुई है। वो सिर्फ 25 वर्ष की थी। जिया की मौत पर अमिताभ बच्चन से लेकर दिया मिर्जा तक सभी ने खेद व्यक्त किया है। उनकी मौत भी एक मिस्ट्री बनकर रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
madhubala
- फोटो : thebetterindia.com
मधुबाला: ह्रदय रोग के कारण मधुबाला की मृत्यु सिर्फ 36 साल की उम्र में ही हो गई। मधुबाला के दिल में एक छोटा सा छेद था और उस वक्त ये बीमारी लाइलाज थी। मधुबाला के अंतिम वर्ष बेहद दुखद रहे। वो आईना तक देख कर घबरा जाती थीं। उनका खूबसूरत चेहरा धीरे धीरे बिगड़ने लगा था। वो हर दिन अपने मेकअप मैन को घर बुलाने लगी। शूटिंग न होते हुए भी वो मेकअप करके बैठी रहती थीं।
विज्ञापन
मीना कुमारी
मीना कुमारी: मीना कुमारी की जब मृत्यु हुई उस वक्त उनकी उम्र 39 वर्ष थी। 31 मार्च 1972 को उनकी मृत्यु लीवर सिरोसिस नाम की बीमारी की वजह से हुई। अपने आखिरी के सालों में वो बहुत शराब पीने लगीं थीं।''