फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। फिल्म के कई किरदारों को दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिल रहा है। इन्हीं से एक किरदार उजैर बलोच का भी है, जिसे एक्टर दानिश पंडाेर ने निभाया है। हाल ही में अमर उजाला से खास बातचीत में दानिश पंडोर ने उजैर बलोच के किरदार, उसके लिए हुए सीक्रेट ऑडिशन, फाइनल होने के प्रोसेस, शूटिंग के अनुभव और रिलीज के बाद मिले प्यार पर विस्तार से बात की। पढ़िए बातचीत के कुछ प्रमुख अंश:
2 of 7
'धुरंधर' में दानिश पंडोर और रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम@danishpandor
मुझे शुरुआत में यह तक नहीं बताया गया था कि किरदार क्या है
दानिश पंडोर ने बताया कि 'धुरंधर' के लिए जब उन्हें पहला कॉल आया, तब उन्हें बहुत सीमित जानकारी दी गई थी। वह कहते हैं, 'ऑडिशन की शुरुआत अप्रैल 2024 में हुई थी। मुझे कॉल आया और कहा गया कि एक सीन भेज रहे हैं, उसके लिए ऑडिशन देना है। लेकिन मुझे यह नहीं बताया गया था कि किरदार क्या है? फिल्म के निर्देशक कौन हैं? और किस प्रोडक्शन की फिल्म है। साफ-साफ कहा गया था कि अभी कुछ नहीं बता सकते।
एक अभिनेता के लिए यह आसान नहीं होता है। अलग-अलग सीन मिलते हैं, अलग-अलग परिस्थितियां मिलती हैं। ऐसे में आपकी कल्पना और समझ, दोनों काम करती हैं। मैंने भी इन बातों को ध्यान में रखकर ऑडिशन दिया।'
3 of 7
'धुरंधर' में दानिश पंडोर
- फोटो : इंस्टाग्राम@danishpandor
मांगने पर भी नहीं मिली कोई जानकारी
दानिश ने काफी जानने की कोशिश की थी, वह कौन सी फिल्म के लिए ऑडिशन दे रहे हैं। ऐसे में वह ऑडिशन देने पहुंच गए। वह बताते हैं, ‘मैं दूसरे दिन ऑडिशन देने चला गया। मैंने एक बार पूछा भी था, क्योंकि कास्टिंग एसोसिएट पंकज थे। मैंने उनसे कहा कि कुछ तो बताओ, यह क्या है। लेकिन उन्होंने कहा कि भाई, मैं अभी कुछ नहीं बता सकता। जब हो जाएगा, तब बताऊंगा। उस वक्त आपको यह भी नहीं पता होता कि आप फाइनल होने वाले हो या नहीं।’
दानिश आगे कहते हैं, ‘ठीक एक महीने बाद मुझे मुकेश छाबड़ा सर का कॉल आया और उन्होंने मुझसे कहा कि जल्दी अपनी अलग-अलग तस्वीरें भेजो। उस वक्त भी मुझे यह नहीं पता था कि बात कितनी आगे बढ़ चुकी है। जाहिर सी बात है, शायद ऑडिशन उन्हें पसंद आया होगा, वे मुझे अलग-अलग लुक में देखना चाह रहे थे। बाद में मुझे पता चला कि उस वक्त मुकेश सर के सामने आदित्य सर बैठे हुए थे। तब जाकर समझ आया कि चीजें कितनी गंभीरता से देखी जा रही थीं। उस समय मुझे इसका बिल्कुल अंदाजा नहीं था। फिर उसी रात मुझे कॉल आया कि आप फाइनल हो गए हैं। तब तक भी मुझे नहीं पता था कि फिल्म कौन सी है। फिर अगले दिन मैंने कहा, अब तो बता दो कि बात क्या है, मैं कौन सा किरदार निभा रहा हूं। तब जाकर खुलासा हुआ।'
4 of 7
'धुरंधर' में दानिश पंडोर
- फोटो : इंस्टाग्राम@danishpandor
उजैर बलोच का किरदार मेरे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी था
दानिश पंडोर ने फिल्म ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट में उजैर बलोच का किरदार बखूबी निभाया है। वह कहते हैं, ‘इतना बड़ा किरदार मुझे दिया गया, तो वह अपने आप में बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी। जब कोई निर्देशक आप पर इतना भरोसा करता है, तो वह सिर्फ मौका नहीं होता है, वह जिम्मेदारी भी होती है। मैं हमेशा उनसे पूछता भी रहता था कि उम्मीद है, मैंने आपको निराश नहीं किया होगा।'
5 of 7
'धुरंधर' में दानिश पंडोर
- फोटो : इंस्टाग्राम@danishpandor
सेट को लेकर लोगों ने पूछे कई सवाल
दानिश पंडोर ने फिल्म ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट की शूटिंग और सेट डिजाइन को लेकर भी विस्तार से बात की। वह कहते हैं, 'सेट का पूरा काम बहुत खूबसूरत था। लोगों ने बहुत मेहनत से सब कुछ तैयार किया था। कई लोगों ने मुझसे पूछा भी कि तुमने कौन सी जगह पर जाकर शूट किया, क्योंकि सब कुछ इतना असली और बारीकी से बनाया गया था। प्रोडक्शन डिजाइनर ने बहुत बेहतरीन काम किया था। हमने कई जगहों पर शूट किया। अमृतसर में शूट किया, कुछ हिस्से मुंबई में शूट हुए। फिर चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, माला और लेह-लद्दाख जैसी जगहों पर भी फिल्म की शूटिंग हुई।'