{"_id":"5dc6ac388ebc3e5af0351b02","slug":"daljeet-kaur-to-rashmi-desai-these-five-top-tv-serial-divorcee-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रश्मि देसाई से दलजीत कौर तक, तलाकशुदा हैं ये पांच अभिनेत्रियां, छोटे परदे पर करतीं राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रश्मि देसाई से दलजीत कौर तक, तलाकशुदा हैं ये पांच अभिनेत्रियां, छोटे परदे पर करतीं राज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Rashmi Desai
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी जगत के स्टार्स भी आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। चाहे उसमें प्यार, अफेयर, ब्रेकअप, शादी और तलाक ही क्यों ना हो। ऐसी कई टीवी एक्ट्रेस हैं जो इस दंश को झेल रही हैं। ऐसे में बात करेंगे उन पांच टीवी एक्ट्रेस की जो इस वक्त तलाकशुदा जिंदगी जी रही हैं....
2 of 6
दलजीत कौर भनोट
- फोटो : kaurdalljiet/Instagram
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे टीवी अभिनेत्री दलजीत कौर भनोट की। दलजीत ने साल 2009 में शालीन भनोट से शादी की थी। इसके चार साल बाद 2013 में उन्हें एक बेटा भी हुआ। लेकिन शादी के पांच साल बाद 2014 में दोनों के बीच आपसी कलह की वजह से तलाक हो गया। इसके बाद से दलजीत अकेल ही जिंदगी काट रही हैं। दलजीत टीवी सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' से मशहूर हुई थीं। हाल ही में उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस 13 में हिस्सा लिया था, लेकिन उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं हो सका और वह शो से बाहर हो गई हैं।
3 of 6
Jennifer Winget
- फोटो : file photo
मशहूर सीरियल दिल मिल गए से दर्शकों की नजरों में आने वाली एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने एक्टर करण सिंह ग्रोवर से साल 2012 में शादी रचाई थी। लेकिन 2 साल बाद ही दोनों में तलाक हो गया। हालांकि करण ने एक्ट्रेस बिपाशा बासु से शादी कर ली है लेकिन जेनिफर अकेली ही जीवन जी रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Muskan Mihani
- फोटो : social media
मशहूर टीवी एक्ट्रेस मुस्कान मिहानी को दर्शक टीवी सीरियल 'दिल मिल गए' और 'जुगनी चली जलंधर' से जानते हैं। बता दें कि साल 2013 में उन्होंने एक बिजनेसमैन से शादी की थी। लेकिन अभी वह अकेली ही रह रही हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Rashmi Desai
आखिर में बात करेंगे फेमस सीरियल उतरन से रातों-रात स्टार बने जाने वाली एक्ट्रेस रश्मि देसाई की। बता दें कि रश्मि ने साल 2012 में अपने को-स्टार नंदिश सिंह संग ब्याह रचाया था। लेकिन साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया। इन दिनों रश्मि रियलिटी शो बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।