बॉलीवुड स्टार्स के बीच रिश्ते-नाते कितनी जल्दबाजी में टूट जाते हैं कि इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। ऐसे में फिल्म जगत ये लोग सिर्फ आपसी कलह के चलते तलाक लेने में जरा सी भी देरी नहीं करते हैं। यहां तक कि दूसरी शादी करने में भी इन्हें कोई समय नहीं लगता है। कुल मिलाकर जिंदगी में किसी भी अड़चन का बने रहना इन्हें पसंद नहीं है। हालांकि कुछ रिश्ते ऐसे भी हैं जो लंबे चलते हैं और अभी भी चल रहे हैं लेकिन कुछेक तो शादी करने के कुछ सालों बाद ही दम तोड़ देते हैं। ऐसे में बात करेंगे उन पांच अभिनेत्रियों की जो पति से तलाक के बाद खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।.
तलाक लेने के बाद खुशहाल जिंदगी जी रही हैं ये पांच अभिनेत्रियां, दो ने फिर चुना हमसफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलाइका अरोड़ा
46 साल की मलाइका तीन साल पहले मशहूर निर्माता अभिनेता अरबाज खान से तलाक ले चुकी हैं। अरबाज और मलाइका की मुलाकात साल 1993 में कॉफी ऐड शूट के दौरान हुई थी। यह ऐड काफी बोल्ड था, जिसपर विवाद भी हुआ था। इसी शूट के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था और 5 साल डेट करने के बाद 12 दिसंबर 1998 को दोनों ने क्रिश्चियन और मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के 19 साल बाद कपल ने 2017 में तलाक ले लिया। मौजूदा समय में मलाइका अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं, लेकिन शादी के नाम पर अभी तक दोनों कोई फैसला नहीं ले पाए हैं।
करिश्मा कपूर
कपूर खानदान की लाडली बेटी करिश्मा कपूर का फिल्मी करियर बेहद शानदार रहा लेकिन बात करें उनके पारिवारिक जीवन की तो वह उनके अनुसार बिल्कुल भी नहीं रहा। साल 2003 में करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। इस शादी से करिश्मा को दो बच्चे भी हुए। वहीं, साल 2016 में दोनों के बीच तलाक की नौबत आ गई और अलग हो गए। बता दें कि संजय ने साल 2017 में मॉडल प्रिया सचदेव से शादी कर ली। बीते वर्ष 2018 में संजय को एक बेटा भी हुआ है। वहीं, करिश्मा के पास उनके दोनों बच्चे हैं और अपने घर रह रही हैं।
सुजैन खान
एक तरफ ऋतिक रोशन की बहन सुनैना अपने मायके में समय बिता रही है तो वहीं उनकी पत्नी सुजैन भी तलाक ले पिता के घर बैठी हैं। सुजैन खान अभिनेता संजय खान की बेटी हैं। संजय खान और राकेश रोशन बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं जिसके चलते ऋतिक और सुजैन की शादी हुई। ऋतिक ने साल 2000 में ही बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही सुजैन से शादी कर ली थी, लेकिन उनकी यह शादी 14 साल चली और दोनों के बीच आपसी अनबन के चलते तलाक हो गया। इस शादी से ऋतिक और सुजैन के दो बेटे हैं। बता दें कि तलाक के बाद भी ऋतिक और सुजैन कभी लंच तो कभी डिनर डेट पर स्पॉट होते रहते हैं। उनका कहना है कि वह बच्चों के लिए ऐसा करते हैं।
सुनैना
बता दें कि राकेश रोशन की बेटी और ऋतिक रोशन की बहन सुनैना ने आशिष सोनी से साल 1992 में शादी की थी। इस शादी से उन्हें एक बेटी (सुरनिका ) हुई। सुनैना की शादी सिर्फ आठ साल ही चली। साल 2000 में सुनैना और आशीष का तलाक हो गया। इसके बाद सुनैना ने निक उदय सिंह से सगाई की थी लेकिन शादी से पहले उन्होंने यह रिश्ता भी तोड़ दिया था। ऐसे में साल 2009 में सुनैना ने बिजनेसमैन मोहन नागर से शादी की। दोनों की मुलाकात एक एक फ्लाइट जर्नी में हुई थी। रोशन परिवार इस रिश्ते को लेकर खुश नहीं था,लेकिन साल 2009 में सुनैना और मोहन की शादी हुई और साल 2013 में उनका तलाक हो गया।