डांसिंग अंकल उर्फ 'डब्बू अंकल' एक बार फिर अपने डांस का जलवा दिखाने के लिए लौट आए हैं। खबर है कि उनका एक म्यूजिक वीडियो 'चाचा नाच' रिलीज हुआ है। इसमें वह गायक बेनी दयाल और यूएई म्यूजिक कम्पोजर जासिम के गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। गौरतलब है कि संजीव श्रीवास्तव उर्फ डांसिंग अंकल एक पार्टी में गोविंदा के गाने 'आपके आ जाने से' पर डांस कर देशभर में छा गए थे।
2 of 5
डब्बू अंकल
- फोटो : Youtube
रिश्तेदार की शादी में अपनी इस धमाकेदार परफॉर्मेंस से डब्बू अंकल ने बॉलीवुड तक में छाप छोड़ी थी। जिसके चलते उन्हें कई बॉलीवुड स्टार्स से मिलने का मौका भी मिला। इस दौरान उनको एक डांस रियलिटी शो में भी बतौर गेस्ट बुलाया गया जहां खुद सुपरस्टार गोविंदा भी मौजूद थे। संजीव ने बताया था कि वह गोविंदा के बहुत बड़े फैन है और उनसे मिलकर उनका वर्षों पुराना सपना पूरा हो गया।
3 of 5
डब्बू अंकल
- फोटो : Youtube
4 of 5
डब्बू अंकल
- फोटो : Youtube
अपने डांस से रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बने संजीव श्रीवास्तव मध्यप्रदेश से हैं और वह एक कॉलेज प्रोफेसर हैं। बता दें कि उनकी डांस स्किल्स देख उन्हें सलमान खान के शो दस का दम में भी जाने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने खुद की जिंदगी से जुड़ा एक दुखद हादसा भी साझा किया। उन्होंने बताया था कि साल 2017 में उनके छोटे भाई का एक ट्रेन हादसे में निधन हो गया था। इस सदमे को बर्दाश्त ना कर पाने की वजह से उनकी मां ट्रॉमा में चली गई थीं।
5 of 5
डब्बू अंकल डांस
- फोटो : SELF
इस सदमे के बाद डांसिंग अंकल की मां घर की चार दीवारियों में ही सिमट कर ही रह गईं, लेकिन, जब एक दिन घर में बहुत ही चहल-पहल हुई तो वह पहली बार नीचे उतरीं। संजीव ने आगे बताया कि मां यह जानने के लिए नीचे आई थीं कि आखिर घर में अचानक क्या हो गया। इसके बाद मां ने मेरी वायरल वीडियो देखी और लंबे अरसे बाद वह मुस्कुराईं। जब संजीव ने अपनी मां को ऐसे देखा तो वह बहुत खुश हुए।