'दबंग' फिल्म में
सलमान खान के पसीने छुड़ा देने वाले छेदी सिंह यानि सोनू सूद ने
बॉलीवुड में अपनी अगल पहचान बनाई है।
सोनू खुद तो काफी पॉपुलर हैं लेकिन अपनी फैमिली को वो लाइमलाइट से कोसो दूर रखते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कौन हैं सोनू के दिल की मल्लिका-
सोनू सूद की पत्नी का नाम सोनाली है। क्या आपको मालूम है कि दोनों की शादी को 20 साल से भी ज्यादा हो चुके हैं।
सोनू और सोनाली ने 25 सितम्बर 1996 में शादी की थी। दोनों के दो बेटे भी हैं। सोनाली का बॉलीवुड से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। शायद यही कारण है कि वो बाकी स्टार वाइव्स जितनी पॉपुलर नहीं हैं।
सोनू की सोनाली से मुलाकात तब हुई थी जब वो इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। सोनू जहां पंजाबी हैं वहीं सोनाली तेलुगू हैं। सोनाली के बारे में बोलते हुए सोनू ने कहा था कि वो उनकी जिंदगी में आने वाली पहली लड़की हैं।
सोनू को शुरुआत में फिल्म इंडस्ट्री में काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। इस दौरान सोनाली ने सोनू का हर कदम पर साथ दिया। शादी के बाद दोनों मुंबई में
वनबीएचके फ्लैट में शिफ्ट हो गए। इस फ्लैट को सोनू और उनकी पत्नी तीन और लोगों के साथ शेयर करते थे।