सलमान खान इन दिनों दबंग 3 की शूटिंग में बिजी हैं। उनकी फिल्म भारत बनकर तैयार है जो इस साल ईद पर रिलीज होगी। बात करें सलमान की तो वह जरा दिलफेंक किस्म के इंसान हैं। सलमान खान का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है उनमें संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय, कटरीना कैफ, यूलिया वंतूर शामिल हैं। वैसे भी बॉलीवुड के दबंग खान की पर्सनैलिटी इतनी आकर्षक है कि उनपर दिल हारना कोई बड़ी बात नहीं है।
सलमान की लव लाइफ से जुड़ी लगभग हर बात उनके फैंस जानना चाहते हैं। कई बार सलमान ऐसे किस्सों को फैंस से शेयर भी करते रहते हैं। एक बार ऐसा ही किस्सा सलमान ने अपने शो 'दस का दम' में शेयर किया था। इसे सुनकर सब हैरान रह गए थे।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : Facebook
सलमान ने बताया था कि एक बार वह अपनी गर्लफ्रेंड के घर पर पकड़े गए थे। सलमान ने बताया था- एक बार जब उनकी गर्लफ्रेंड के घर पर कोई नहीं था तब वह उससे मिलने गए थे। लेकिन तभी अचानक उनकी गर्लफ्रेंड के घरवाले आ गए। हरबड़ाहट में सलमान ने कहीं छुपने की जगह तलाशनी शुरू की। तब सलमान को आइडिया आया कि वो आलमारी में छिप सकते हैं।
फिर क्या था घरवालों से बचने के लिए वो आलमारी में छिप गए। लेकिन थोड़ी ही देर बाद उन्हें छींक आ गई और वो पकड़े गए। हालांकि बाद में इसे लेकर कोई पंगा नहीं हुआ। इससे पहले भी सलमान ने बताया था पापा सलीम खान ने उन्हें साफ तौर पर कहते थे कि अगर तुम्हें अपनी गर्लफ्रेंड के साथ समय बिताना है तो उसको बाहर घूमाने के बजाय घर पर लेकर आओ। सलमान खान ने इससे पहले बताया था कि वे स्कूल में टीचर के साथ बहुत ज्यादा फ्लर्ट करते थे।
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : instagram
इन दिनों बॉलीवुड में सलमान की 2 बड़ी फिल्मों को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। इन्हीं में से एक है 'दबंग 3' दूसरी है 'भारत'। बात करें फिल्म भारत की तो यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। इसमें सलमान पांच अलग लुक में नजर आने वाले हैं।