दबंग 3 का हुड हुड दबंग गाना रिलीज
अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 का जोर- शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। ऐसे में अब सलमान खान ने फिल्म का नया गाना हुड हुड दबंग वीडियो में रिलीज कर दिया है। इस गाने को दिव्या कुमार और शबाब साबरी ने गाया है। जबकि म्यूजिक साजिद वाजिद का है। सलमान खान का हुड हुड दबंग गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सलमान खान के फैंस उनके इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि फिल्म का ऑडियो ज्यूकबॉक्स सलमान पहले ही रिलीज कर चुके हैं।
2 of 5
Shah Rukh khan
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
शाहरुख खान ने शुरू की ब्रह्मास्त्र की शूटिंग !
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता अमिताभ बच्चन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। बीते कुछ दिनों से फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर ऐसी खबरें हैं कि इस फिल्म में शाहरुख खान कैमियो कर सकते हैं। ऐसे में अब खबर आई है कि फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए शाहरुख खान ने शूटिंग शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी शाहरुख खान के एक फैन ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
3 of 5
Naagin 4
- फोटो : Instagram
नागिन 4 में जैस्मिन भसीन की एंट्री
एकता कपूर के मशहूर सीरियल नागिन 4 काफी समय से सुर्खियों में हैं। इस बार अभिनेत्री सायंतनी घोष नागिन 4 में मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। अब एकता कपूर के इस शो में एक और अभिनेत्री की एंट्री हुई है। इस अभिनेत्री का नाम जैस्मिन भसीन है। नागिन 4 में जैस्मिन भसीन की एंट्री के बारे में खुद एकता कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है। एकता कपूर ने नागिन 4 के प्रोमो को ट्विटर पर साझा किया है। इस वीडियो में जैस्मिन भसीन नजर आ रही हैं। इस प्रोमो के साथ एकता ने कैप्शन में लिखा- 'नागिन की दुनिया में आपका स्वागत है जैस्मिन। नागिन भाग्य का जहरीला खेल।'
4 of 5
Ashok Pandit
- फोटो : social media
फिल्मकार अशोक पंडित ने की राहुल गांधी की आलोचना
मशहूर फिल्मकार अशोक पंडित फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय भी देते रहते हैं। अशोक पंडित ने अब रफाल सौदे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है। अशोक पंडित ने ट्विटर पर लिखा- "सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला राहुल गांधी, प्रशांत भूषण, अरुण शौरी के मुंह पर करारा तमाचा है। कोर्ट ने उनके बेतुके रिव्यू पिटिशन को खारिज कर दिया है।"
5 of 5
Shahnaz Gill
- फोटो : social media
बिग बॉस 13: पंजाबी गायिका ने शहनाज को बताया फर्जी
बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। वह पंजाबी गायिका हैं। जब वो बिग बॉस के घर में एंट्री करने के लिए स्टेज पर आईं तो उन्होंने सलमान खान से कहा था कि उन्हें लोग पंजाब की कटरीना कैफ कहते हैं। इस पर सलमान भी उनसे काफी खुश हुए थे। वहीं शो में एक और पंजाबी गायिका हिमांशी खुराना भी हैं जिसके बाद से शो में शहनाज और हिमांशी के बाच काफी नोक-झोंक देखने को मिली। ऐस में पंजाब की गायिका दिव्या शर्मा ने शहनाज को फर्जी बताया तो वहीं हिमांशी का सपोर्ट किया है। इंडिया फोरम से बातचीत के दौरान दिव्या शर्मा ने कहा- ''मैं हिमांशी और शहनाज दोनों को जानती हूं। उन दोनों के साथ मेरे अच्छे रिश्ते हैं। शहनाज गिल बिग बॉस हाउस में खुद को फर्जी तरीके से पेश कर रही हैं। उनके इस व्यवहार की वजह सलमान खान और दर्शकों का ध्यान उनकी ओर है। वो रियल लाइफ में जैसी बबली टीवी पर दिख रही हैं वैसी नहीं हैं। शहनाज का मासूम और बचपना बिल्कुल झूठा है।''