दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपकमिंग मल्टी स्टारर फिल्म 'कलंक' के तैयारियों में व्यस्त हैं। हाल ही में सोनाक्षी मुंबई में चल रहे इंडियो बिगेस्ट हेल्थ शो में शिरकत करने पहुंची थीं। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कहा कि मेरे लिए सुंदर दिखना ज्यादा मायने नहीं रखता। मेरे लिए फिट रहना ज्यादा महत्व रखता है।
2 of 4
sonakshi sinha
- फोटो : file photo
सोनाक्षी ने आगे बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें एक्टिंग करनी है, लेकिन समय का रूख बदला और उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया। उनकी लाइफ एक टॉम बॉय की तरह था। फिल्म में आने से पहले वे एक फैशन डिजाइनर, बॉयोलॉजिस्ट या फिर एस्ट्रोनॉट बनना चाहती थीं।
3 of 4
Sonakshi Sinha
- फोटो : file photo
सोनाक्षी ने अपने स्कूली दिनों को याद करते हुए कहा कि वे स्कूली दिनों में खेलकूद में ज्यादा रूचि रखती थीं, लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें डिमोटिवेट कर दिया, इस वजह से वे पीछे रह गईं। वहीं सोनाक्षी से जब सुंदरता के उपर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इंसान की पहचान उसके काम से होती है न की उसकी सुंदरता से। हमें हमेशा खुश रहने की कोशिश करनी चाहिए।
4 of 4
sonakshi sinha
- फोटो : file photo
31 साल की सोनाक्षी अपने करियर में बहुत सी हिट फिल्में दे चुकी हैं जिनमें, दबंग, राउडी राठौर आदि शामिल हैं। इनदिनों सोनाक्षी अभिषेक वर्मा की फिल्म 'कलंक' की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सोनाक्षी के साथ वरूण धवन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित अहम किरदार में नजर आएंगे।