फिल्म क्रू इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इसमें करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं। फरवरी महीने में इस फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसे लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी।
Crew Trailer: अपनी कुर्सी की पेटी बांध लें, हेरा फेरी का जबर्दस्त डोज देने आ रही हैं, करीना तब्बू और कृति
2 of 5
क्रू ट्रेलर लॉन्च इवेंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसकी वजह से लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि, बड़े पर्दे पर दिखाया गया ट्रेलर और डिजिटल कट में लोगों को काफी बदलाव देखने को मिले हैं।
3 of 5
क्रू
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर में मुख्य किरदारों की केमिस्ट्री और कॉमिक टाइमिंग लोगों को खूब पसंद आ रही है, लेकिन जिन लोगों ने बाद में इसे बड़े पर्दे पर देखा उन्हें कई बदलाव नजर आए। डिजिटल ट्रेलर के एक सीन में एयर होस्टेस की भूमिका निभा रही तब्बू प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने वाले एक यात्री को आपत्तिजनक शब्द कहते हुए नजर आती हैं, लेकिन बड़े पर्दे पर जारी किए गए ट्रेलर में सेंसर बोर्ड ने इसको बदल दिया है।
4 of 5
क्रू
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद से ही फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि सिनेमाघरों में फिल्म में कई बदलाव देखने को मिल सकता है। 'क्रू' में तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन के अलावा दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा भी हैं। फिल्म का निर्देशन राजेश कृष्णन ने किया है।
5 of 5
क्रू ट्रेलर लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, इसका निर्माण एकता कपूर, शोभा कपूर, अनिल कपूर और रिया कपूर ने किया है। यह 29 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म की कहानी को तीन एयर होस्टेस के इर्द-गिर्द बड़े ही रोचक अंदाज में बुना गया है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
Kartik Aaryan: छह करोड़ की गाड़ी लेने के बाद भी साइकिल चलाते दिखे कार्तिक, बोले-पुरानी आदतें जल्दी नहीं छूटती