करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म 'क्रू' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। कुछ दिनों पहले इस फिल्म का टीजर जारी हुआ था। आज शनिवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। राजेश ए. कृष्णन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है। फिल्म में तीनों अदाकाराएं एयर होस्टेस के किरदार में नजर आएंगी। ट्रेलर में करीना, तब्बू और कृति सोने की हेरा-फेरी करती नजर आ रही हैं।
Crew Trailer: अपनी कुर्सी की पेटी बांध लें, हेरा फेरी का जबर्दस्त डोज देने आ रही हैं, करीना तब्बू और कृति
तब्बू, करीना और कृति सेनन के अलावा ट्रेलर में दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा की झलक भी है। 'क्रू' में दिलजीत दोसांझ एक एयरपोर्ट कस्टम ऑफिसर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं, कपिल शर्मा भी अहम किरदार में हैं। रिलीज के साथ ही ट्रेलर खूब ट्रेंड कर रहा है।
मालूम हो कि यह फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह पहली बार है कि तब्बू, करीना और कृति...तीनों अभिनेत्रियां एक ही फिल्म में साथ काम करती नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्माण रिया कपूर और एकता कपूर कर रही हैं।
Bollywood Films: ये हैं बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्में, स्क्रीनिंग के दौरान सिनेमाघरों में हुए थे दो इंटरवल
फिल्म के ट्रेलर को देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि 'क्रू' की कहानी काफी मजेदार होगी। इसमें तब्बू, करीना और कृति को चोरी करते देखा गया है। साथ ही अदाकाराओं के बोलने का लहजा और डायलॉग्स ने इसे और ज्यादा दिलचस्प बना दिया है। तीनों अभिनेत्रियां ट्रेलर में सोने के बिस्किट चुराती दिख रही हैं। साथ ही उनकी एयरलाइंस कंगाल हो गई है।
Kartik Aaryan: छह करोड़ की गाड़ी लेने के बाद भी साईकल चलाते नजर आए कार्तिक, बोले-पुरानी आदतें जल्दी नहीं छूटती
कंगाल एयरलाइंस में तीनों कलाकार अपने लिए कुछ जुगाड़ लगाती नजर आ रही हैं। तीनों काफी हिम्मत दिखा रही हैं, लेकिन उनका रास्ता आसान बिल्कुल नहीं होगा। एयर होस्टेस के रूप में तीनों को यहां देखा जा सकता है और इनके सामने आती हैं अजीबो-गरीब परिस्थितियां।
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन से मिलकर शख्स के छलके आंसू, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो