{"_id":"5e7705468ebc3e72af614f5f","slug":"coronavirus-ranveer-singh-share-his-first-play-poster-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में रणवीर ने टटोली पुरानी यादें, प्रशंसकों के साथ साझा किया अपने पहले नाटक का पोस्टर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना काल में रणवीर ने टटोली पुरानी यादें, प्रशंसकों के साथ साझा किया अपने पहले नाटक का पोस्टर
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 22 Mar 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
ranveer singh
- फोटो : instagram
Link Copied
कोरोना के डर से सिनेमा के सभी कलाकारों ने खुद को घर में कैद कर रखा है। रणवीर अपने अतरंगी पहनावे और अजीब हरकतों की वजह से हमेशा लोगों की नजरों में बने रहते हैं। वे अब घर में बंद रहने के बावजूद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े हुए हैं, और अपनी कुछ खास पोस्टों को साझा करके अपने प्रशंसकों का मनोरंजन कर रहे हैं।
2 of 4
ranveer singh poster
- फोटो : amar ujala
उन्होंने अपनी एक फोटो में अपनी पहली 'बैंड बाजा बारात' से पहले थिएटर में किए संघर्ष का जिक्र किया है। रणवीर ने सबसे पहले दिनकर जानी के निर्देशन में बने एक कॉमेडी नाटक 'कैरी ऑन' में एक छोटा सा किरदार किया था। अपने उस छोटे से किरदार से ही रणवीर ने बड़ा प्रभाव छोड़ा था। उन्होंने कहा, 'यह मेरे एक नाटक का पोस्टर है जिसमें मैंने एक छोटा सा किरदार किया था। उस समय मैं बहुत संघर्ष कर रहा था। मैं पृथ्वी थिएटर में अपने जैसे 2-3 अन्य लोगों के साथ बैठता था। एक दिन उनमें से एक को जानकारी मिली कि अंधेरी के एक कॉलेज में नाटक के एक छोटे से किरदार के लिए ऑडिशन हो रहा है। उनमें से कोई भी उस ऑडिशन के लिए जाना नहीं चाहता था। उन समय मेरे पास कुछ काम नहीं था, तो मैंने कहा कि मैं ये ऑडिशन दूंगा।'
3 of 4
ranveer singh
- फोटो : instagram
रणवीर ने आगे कहा, 'हमने यह नाटक सेंट एंड्रयूज में किया। मुझे तब और ज्यादा गर्व महसूस हो रहा था, क्योंकि मैं एक छात्र के रूप में सेंट एंड्रयूज के मंच पर पहले भी प्रदर्शन कर चुका था। इस नाटक में मेरा किरदार एक इंटीरियर डेकोरेटर का था, जो अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए एक समलैंगिक पुरुष होने की कोशिश कर रहा था। यह एक पुरानी अंग्रेजी का डबल मीनिंग कॉमेडी नाटक था जिसे दर्शन जरीवाला ने निर्मित और दिनकर जानी ने निर्देशित किया था।'
रणवीर बताते हैं, 'पिछले साल एक अवॉर्ड शो के दौरान मेरी मुलाकात उस नाटक के निर्माता योगेश सांघवी से हुई। मैं उनसे लंबे समय बाद मिला था, और हमारी मुलाकात भावनाओं से भरी थी। उनकी आंखें नम थी, और उनमें मेरे लिए गर्व भरा हुआ था। उन्होंने कहा 'तू कहां से कहां पहुंच गया मेरे दोस्त'। यह सुनकर मैं भी भावुक हो गया, क्योंकि मैं उन्हें काफी समय बाद मिला था, और वह मुझे बहुत पसंद करते थे। उस नाटक को करते समय हमारे पास पैसे नहीं थे, लेकिन वह जितना कर सकते थे उन्होंने मेरे लिए किया। यह मेरे संघर्ष के दिनों की कुछ प्यारी यादें हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।