फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला के साथ हुई हिंसक घटना का वीडियो देख भड़कीं नेहा धूपिया, बोलीं- इस जैसे आदमी को तो..

Tue, 30 Jun 2020 11:27 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 30 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Neha Dhupia angry on Tourism Department of Andhra Pradesh Deputy manager who not wear face mask and beat a woman
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस की इस मुश्किल घड़ी में कई दर्दनाक घटनाएं देखने और सुनने को मिल रही हैं। छोटे से मुद्दे पर कई लोगों के साथ बर्बरता देखने को मिली है। ऐसी ही एक घटना आंध्रप्रदेश के पर्यटक विभाग में देखने को मिली है। यहां एक महिला ने अपने उप प्रबंधक को मुंह पर मास्क पहनने को लिए बोला तो प्रबंधन ने उसके साथ बर्बरता दिखाते हुए उसको जमकर पीटा है। अब इस मामले में अभिनेत्री नेहा धूपिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Coronavirus outbreak Neha Dhupia angry on Tourism Department of Andhra Pradesh Deputy manager who not wear face mask and beat a woman
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा धूपिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह कई सामाजिक मुद्दों पर अक्सर अपनी राय भी देती रहती हैं। आंध्रप्रदेश के पर्यटक विभाग में महिला के साथ हुई इस घटना पर नेहा धूपिया ने हैरानी जताई है और आलोचना भी की है। उप प्रबंधक द्वारा महिला की पिटाई करने का वीडिया कृष्णमूर्ति नाम के एक शख्स ने ट्विटर पर साझा किया है। जिस पर नेहा धूपिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Coronavirus outbreak Neha Dhupia angry on Tourism Department of Andhra Pradesh Deputy manager who not wear face mask and beat a woman
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

कृष्णमूर्ति ने अपने ट्विटर हैंडल पर महिला की पिटाई के वीडियो को साझा करते हुए ट्वीट में लिखा, 'बेहद हैरान करने वाला वीडियो। उसने सिर्फ आंध्रप्रदेश के पर्यटक विभाग के उप प्रबंधक भास्कर को मास्क पहनने के लिए कहा था और इस शख्स ने संविदा कर्मचारी उषा को लोहे के डंडे से ऑफिस में पीटा है। यह घटना शनिवार को नेल्लोर में घटी है। इस महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Neha Dhupia angry on Tourism Department of Andhra Pradesh Deputy manager who not wear face mask and beat a woman
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा धूपिया ने कृष्णमूर्ति के इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'यह क्या हो रहा है। यह आदमी और इस जैसे कई लोग जो इस तरह की हरकतें करते हैं उन्हें सबक सिखाने की जरूरत है। सबको पता है कि उसकी क्या जगह है। समझ नहीं आता कि ऐसे लोगों में इतना अहंकार और गुस्सा आखिर आता कहां से है।' सोशल मीडिया पर नेहा धूपिया का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। 

 
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Neha Dhupia angry on Tourism Department of Andhra Pradesh Deputy manager who not wear face mask and beat a woman
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा धूपिया के कई फैंस और अन्य सोशल मीडिया यूजर्स भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक मिनट 15 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि आंध्रप्रदेश के पर्यटक विभाग के उप प्रबंधक भास्कर संविदा महिला कर्मचारी के बाल खींचकर उसको पीटने लगता है। इसके बाद वह लोहे के डंडे से भी उसको मारते हैं। वहीं पुलिस ने इस मामले में भास्कर को गिफ्तार कर लिया है। 


पढ़ें: बॉलीवुड सितारों के बढ़ते बिजली के बिल पर अब कंपनी ने दी सफाई, बताया इस वजह से आया ज्यादा बिल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed