फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शाहरुख खान की जमकर की तारीफ, जवाब में अभिनेता ने कहा- 'भाई बनकर हाथ...'

Sat, 04 Apr 2020 10:36 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 04 Apr 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Mamta Banerjee praises Shah Rukh Khan for his contribution for covid 19 affected people
Shah Rukh Khan, Mamta Banerjee - फोटो : amar ujala

इन दिनों कोरोना वायरस से पूरा देश जंग लड़ रहा है। देश की कई बड़ी हस्तियां इस वायरस से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए आगे आ रही हैं। अभिनेता शाहरुख खान ने भी कोरोना वायरस की मार झेल रहे लोगों और पीड़ितों के लिए आर्थिक मदद देने से लेकर खाने की व्यवस्था करने तक का एलान किया। शाहरुख की इस मदद की हर कोई तारीफ कर रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी शाहरुख खान की इसके लिए तारीफ की है।

Coronavirus outbreak Mamta Banerjee praises Shah Rukh Khan for his contribution for covid 19 affected people
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : Twitter

ममता बनर्जी ने ट्विटर पर बॉलीवुड के किंग खान की तारीफ की है। मुख्यमंत्री ने सुपरस्टार की तारीफ करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'शुक्रिया शाहरुख खान, इस चुनौती भरे समय में आपका सहयोग बहुत सारे परेशान लोगों की मदद करने में काम आएगा। आपको अपना रोल मॉडल समझने वाले करोड़ों लोगों का आपका यह मानवीय चेहरा प्रेरित करेगा।' ममता बनर्जी की ट्वीट पर शाहरुख खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
 

Coronavirus outbreak Mamta Banerjee praises Shah Rukh Khan for his contribution for covid 19 affected people
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान ने खुद को ममता बनर्जी का भाई बोलते हुए जवाब में लिखा, 'दीदी, आपके निस्वार्थ मानवीय कार्य में भाई बनकर हाथ बंटाना, मेरा कर्तव्य है।' अपने इस ट्वीट में शाहरुख खान ने रवींद्रनाथ टैगोर की कुछ पंक्तियां- 'मैं सो गया और सपना देखा कि जीवन आनंदमय था। मैं जागा और देखा कि जीवन सेवा है। मैंने अभिनय किया और निहारना, सेवा खुशी थी', को भी साझा किया।' सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Mamta Banerjee praises Shah Rukh Khan for his contribution for covid 19 affected people
Arvind Kejriwal And Shahrukh Khan - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद के लिए ममता बनर्जी से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शाहरुख खान की ट्वीटर पर तारीफ कर चुके हैं। बीते दिनों अरविंद केजरीवाल ने शाहरुख की तारीफ में ट्विटर पर लिखा, 'शुक्रिया शाहरुख खान जी, आपका धन्यवाद, इस कठिन समय में आपका उदार योगदान से कई जिंदगियों का भला होगा।' केजरीवाल के इस ट्वीट पर शाहरुख ने बेहद खास अंदाज में जवाब दिया। 

विज्ञापन
Coronavirus outbreak Mamta Banerjee praises Shah Rukh Khan for his contribution for covid 19 affected people
shah rukh khan - फोटो : amar ujala

उन्होंने लिखा, 'सर आप तो दिल्लीवाले हो, थैंक यू मत करो, हुक्म करो। अपने दिल्लीवाले भाईयों और बहनों के लिए हम लगे रहेंगे। ईश्वर ने चाहा तो जल्द ही इस संकट से हम जीत कर निकलेंगे। आपकी मेहनती टीम को ईश्वर और शक्ति दे।' आपको बता दें कि बीते दिनों कोरोना की मार झेल रहे लोगों की मदद का एलान करते हुए शाहरुख खान ने बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बनाए गए पीएम केयर फंड, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष, पर्सनल प्रोटेक्टिव किट देने, एक महीने तक मुंबई के 5500 परिवार को खाने और जरूरत का सामान देने और मजूदरों को खाना मुहैया करवाने की घोषणा की है। इतना ही नहीं शाहरुख खाने ने अपने नोट में कहा था कि वह कोरोना वायरस के खिलाफ जागरूकता फैलाने में भी मदद करेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed