{"_id":"5e7b02548ebc3e76c77b4a2a","slug":"coronavirus-kartik-aaryan-new-post-about-21-days-lockdown-india-photo-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"21 दिन के लॉकडाउन पर कार्तिक आर्यन का नया पोस्ट, लाखों लोगों ने किया पसंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
21 दिन के लॉकडाउन पर कार्तिक आर्यन का नया पोस्ट, लाखों लोगों ने किया पसंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 25 Mar 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पीएम मोदी, कार्तिक आर्यन
- फोटो : Social Media
Link Copied
कार्तिक आर्यन कोरोना वायरस के चलते घर में बंद हैं लेकिन वो अपने फैंस से लगातार जुड़े हुए हैं। समय-समय पर वो सोशल मीडिया पर कोई ना कोई पोस्ट डालकर फैंस को वायरस के प्रति जागरूक करते हैं। कल पीएम मोदी ने देश में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है। इसी को लेकर कार्तिक आर्यन का एक पोस्ट सामने आया है।
Trending Videos
2 of 5
Kartik Aaryan
- फोटो : social media
कार्तिक आर्यन ने अपने पर बना एक मीम शेयर किया है, जिसमें अक्षय कुमार की जगह उनकी फोटो लगी है और वो पीएम मोदी से एक अपील कर रहे हैं। यह फिल्म 'फिर हेराफेरी' का वो सीन है, जब अक्षय कुमार राजपाल यादव से 21 दिन में पैसे डबल करने की बात करते हैं।
3 of 5
kartik aaryan
- फोटो : amar ujala
कार्तिक आर्यन की इस फोटो में लिखा हुआ है- 'मोदी जी ये लोग ऐसे नहीं मानेंगे... ये सुनना चाहते हैं 21 दिन में पैसा डबल।' वहीं कार्तिक ने इस फोटो के कैप्शन में भी लिखा है कि 21 दिन में पैसा डबल। अब लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं और शेयर कर रहे हैं।
कार्तिक की इस पोस्ट को अभी तक 6 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। बता दें कि इससे पहले कार्तिक ने कोरोना वायरस को लेकर एक मोनोलॉग शेयर किया था जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। साथ ही ये वीडियो पीएम मोदी को भी काफी पसंद आया था। पीएम ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर साझा किया था।
विज्ञापन
5 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कार्तिक का ये वीडियो साझा किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए पीएम ने लिखा, 'यह युवा अभिनेता आपसे कुछ कहना चाहता है... ये समय है 'ज्यादा सावधान' रहने का और करो 'कोरोना का पंचनामा'!'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।