सत्यजीत रे को फिल्म निर्माता या निर्देशक कहना अनुचित होगा। वो अपने आप में फिल्मों का संस्थान थे। सत्यजीत एक ऐसे निर्माता थे जिन्होंने अपनी फिल्मों में कभी किसी हीरो या हीरोइन को नहीं बल्कि आम आदमी को रचा था। उनकी फिल्मों में वास्तविकता और कड़वा सच ज्यों का त्यों दिखता था। 1962 में आई सत्यजीत रे की फिल्म 'अभिजन' में अभिनेत्री वहीदा रहमान ने मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म में वहीदा की कास्टिंग का किस्सा भी बेहद दिलचस्प है।
सत्यजीत रे बंगाली मूल के फिल्मकार थे। वे चाहते थे कि उनकी फिल्म 'अभिजन' में बॉलीवुड अभिनेत्री वहीदा रहमान काम करें। लेकिन उस दौर में वहीदा हिंदी फिल्मों की जानी-मानी और मशहूर अभिनेत्री थी। उनका करियर बुलंदियों पर था। इस वजह से सत्यजीत थोड़ा हिचक में भी थे क्योंकि वो उस समय क्षेत्रीय निर्देशक थे। फिर भी उन्होंने एक दिन वहीदा के घर एक चिट्ठी भिजवाई, जिसे पढ़कर वहीदा ने तुरंत ही उनको फोन किया।
3 of 6
सत्यजीत रे, वहीदा रेहमान
- फोटो : Social Media
सत्यजीत ने वहीदा को जो पत्र भिजवाया था उसमें उन्होंने लिखा, 'मेरे लीडिंग मैन सौमित्र चैटर्जी और मेरी यूनिट का मानना है कि मेरी अगली फिल्म की हीरोइन गुलाबी के रोल में आप सबसे उपयुक्त हैं। अगर आप ये रोल करने को हां कहती हैं तो मुझे बड़ी खुशी होगी।' इस पत्र को पढ़ने के बाद वहीदा ने सत्यजीत को फोन किया। सत्यजीत ने फोन पर उनसे कहा, 'वहीदा, आप हिंदी फिल्मों में बहुत पैसा कमाती हैं, पर मैं छोटे बजट वाली छोटी फिल्में बनाता हूं।'
4 of 6
वहीदा रेहमान
- फोटो : Social Media
सत्यजीत की बात सुनकर वहीदा बोलीं, 'मुझे क्यों लज्जित कर रहे हैं? मेरे लिए ये गर्व की बात है। आपने साथ काम करने की बात कर मुझे सम्मान दिया है। पैसे का जिक्र कभी न करिएगा।' सत्यजीत उस समय भले ही एक क्षेत्रीय फिल्मकार थे, लेकिन वो प्रतिष्ठा के मामले में हिंदी की कमर्शियल फिल्मों से काफी ऊपर थे। चाहे छोटा कलाकार हो या कोई सुपरस्टार, सत्यजीत रे के साथ काम करना सभी के लिए बहुत बड़ी बात हुआ करती थी।
5 of 6
अभिजन
- फोटो : Social Media
1962 में आई फिल्म 'अभिजन' में वहीदा रहमान के साथ अभिनेता सौमित्र चटर्जी मुख्य किरदार में थे। वहीदा रहमान ने फिल्म में गुलाबी का किरदार निभाया था। तो वहीं सौमित्र नरसिंह के किरदार में थे। फिल्म की कहानी के साथ वहीदा और सौमित्र रम गए थे। दोनों ने अपने-अपने किरदार के साथ न्याय किया।