'बाला' की रिलीज रोकने को सुप्रीम कोर्ट पहुंचे 'उजड़ा चमन' के डायरेक्टर
बाला के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ये डायरेक्टर, कंगना का बायोपिक पर बड़ा खुलासा, पांच खबरें
दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खुद पर बना मीम
दीपिका पादुकोण अपनी एक्टिंग से फैंस को खुश करती ही हैं। उनकी खूबसूरती और फैशन के भी सब कायल हैं। अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए भी दीपिका सोशल मीडिया का खूब सहारा लेती हैं। हाल ही में दीपिका जियो फिल्म फेस्टिवल में प्रिंसेस लुक में पहुंची थी। दीपिका ने बेबी पिंक और ब्लैक गाउन पहना था जो उनके फैंस को काफी पसंद आया। फैंस ने इसे लेकर काफी सारी मीम बना डाले। इन्हीं में से एक मीम को खुद दीपिका ने शेयर किया। मीम में रणवीर सिंह बच्चे के कपड़ों में हैं और एक कैंडी पकड़े हुए हैं। उस कैंडी पर दीपिका की तस्वीर लगी हुई है। मीम पर लिखा हुआ है माई फेवरेट कैंडी यानी मेरी सबसे ज्यादा पसंदीदा कैंडी। दीपिका का यह अंदाज फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और उन्हें रणवीर की कैंडी बता रहे हैं। दीपिका और रणवीर एक साथ फिल्म '1983' में दिखाई देंगे।
सलमान-ऐश्वर्या को इस फिल्म में एक साथ देखना चाहते हैं शाहिद
फिल्म 'कबीर सिंह' की सफलता का स्वाद चख रहे शाहिद कपूर अपने चटपटे अंदाज के साथ फैंस का दिल जीतते रहते हैं। नेहा धूपिया के चैट शो में पहुंचे शाहिद ने एक बड़ी ही अलग सी बात कही। नेहा ने शाहिद से पूछा कि अगर 'पद्दमावत' के लिए फिर से एक्टर्स को चुनना चाहेंगे तो वो कौन होंगे। इस पर शाहिद बोले, उन्हें लगता है फिल्म ' हम दिल दे चुके सनम ' की कास्ट यहां पर फिट बैठेगी।
फिल्म में सलमान खान, ऐश्वर्या राय और अजय देवगन मुख्य किरदारों में थे और फिल्म का निर्देशन भी संजय लीला भंसाली ने ही किया था। यह फिल्म भी बहुत सफल हुई थी। शाहिद ने शो पर निक जोनस और अपने भाई ईशान खट्टर को रिलेशनशिप पर सलाह भी दी। शाहिद ने निक को कहा कि दोनों एक दूसरे के बैकग्राउंड को अच्छे से समझें और ईशान को कहा कि काम और निजी जिंदगी में बैलेंस बना कर रखें।
दिसंबर में करण पटेल के घर पर आ सकता है नया मेहमान
टीवी स्टार करण पटेल जल्द ही पापा बनने वाले हैं। करण पटेल ने 2015 में टीवी एक्ट्रेस अंकिता भार्गव से शादी की थी। इससे पहले दोनों ने एक नए मेहमान को अपने परिवार में लाने की कोशिश की थी लेकिन कुछ परेशानियों की वजह से अंकिता का मिसकैरिज हो गया था लेकिन इस बार करण पटेल अपनी पत्नी का खास ख्याल रख रहे हैं और दोनों दिसंबर में माता- पिता बन सकते हैं। करण पटेल इस खबर को सार्वजनिक रूप से बताना नहीं चाहते थे लेकिन फैंस को जैसे ही इस खबर का पता चला उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर बधाईयों का तांता लग गया। फैंस इस खबर से काफी खुश हैं। करण पटेल स्टार प्लस के शो 'ये हैं मोहब्बतें' में नजर आते थे, लेकिन कुछ वक्त पहले उन्होंने यह शो छोड़ दिया था। करण ने खतरों के खिलाड़ी में भी हिस्सा लिया है और खबर है कि जल्द वो अपने पुराने शो में वापसी कर सकते हैं।
कंगना रनौत ने अपनी बायोपिक को लेकर किया बड़ा खुलासा
अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर और बेबाकी से बात करने वाली कंगना रनौत ने अपनी बायोपिक को लेकर बड़ा खुलासा किया है। कंगना ने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर उनके ऊपर फिल्म बनती है तो उनकी कहानी सिर्फ उनकी बहन रंगोली ही कह सकती है। कंगना ने बताया कि वो अपने ऊपर काफी ज्यादा सख्त होंगी और जिन मुश्किलों को उन्होंने झेला है और जो उन्होंने अपनी जिंदगी में हासिल किया उसे वो कभी नहीं बता पाएंगी जो कि सही नहीं होगा। कंगना ने कहा रंगोली ने मेरी जिंदगी को शुरू से देखा है और उन्हें सब पता है वो ईमानदारी के साथ इस काम को करेंगी। कंगना और उनकी बहन रंगोली एक दूसरे के बहुत करीब हैं। दोनों ही एक दूसरे के साथ हर विवाद और परेशानी में जमकर खड़ी रहती हैं। कंगना की बायोपिक बनने की खबर काफी दिनों से चर्चा में है लेकिन किसी न किसी प्रोजेक्ट के चलते बात आगे नहीं बढ़ पाई है।