{"_id":"5dafe2f78ebc3e015255b132","slug":"amitabh-bachchan-reveal-when-and-how-he-start-acting-at-kbc-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस खानदान की वजह से एक्टर बन पाए अमिताभ बच्चन, KBC में पहली बार बताई पूरी कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस खानदान की वजह से एक्टर बन पाए अमिताभ बच्चन, KBC में पहली बार बताई पूरी कहानी
Wed, 23 Oct 2019 03:26 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 23 Oct 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 11' के जरिए कई कंटेस्टेंट लखपति बन चुके हैं। हाल ही के एपिसोड में चंडीगढ़ के एक स्टूडेंट आकाश गर्ग आए थे। जो 12 लाख 50 हजार रुपए जीतकर शो से गए। 25 लाख के सवाल पर वो असमंजस में पड़ गए और उन्होंने क्विट करने का फैसला लिया ।
Amitabh Bachchan
- फोटो : Sony Liv Video
शो के बीच में आकाश ने अमिताभ बच्चन से पूछा कि उन्होंने कब सोचा था कि उन्हें एक्टर बनना है और ये सब कैसे हुआ । इस पर बिग बी ने अपने एक्टर बनने की पूरी कहानी खोल दी । बिग बी ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें एक्टिंग करनी है।
पिता हरिवंश राय बच्चन के साथ अमिताभ
- फोटो : सोशल मीडिया
वो कहते हैं, 'सोचा नहीं था लेकिन फिर ऐसी चीजें होती चली गईं कि मैं एक्टर बन गया । शशि कपूर की पत्नी जेनिफर केंडल के पिता जेफरी केंडल एक थिएटर ग्रुप चलाते थे। वह एक बार नैनीताल आए थे और उन्होंने केंडल कप फॉर ड्रेमैटिक्स शुरू किया था। जो साल के बेस्ट एक्टर को दिया जाता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan KBC 11
- फोटो : Sony Liv Video
'कॉलेज में पढ़ते हुए मुझे यह अवॉर्ड दूसरे साल में मिला था। उसके बाद मैं कलकत्ता चला गया था। जहां कुछ समय बाद मेरे भाई ने मुझे एक्टिंग में ट्राई करने के लिए कहा। इस दौरान शशि कपूर ने हमारी बहुत मदद की थी। मैं उनके गाइडेन्स में कई रोल कर पाया।'
विज्ञापन
amitabh bachchan
- फोटो : social media
'एक्टर बनने का कोई प्लान नहीं था। मैं आज भी फिल्मों में काम करता हूं। यह मेरी खुशकिस्मती है कि लोगों ने मुझे इतना प्यार दिया।' बता दें कि अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म 'गुलाबो-सिताबो' और 'ब्रह्मास्त्र' है । इन दोनों फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है ।