{"_id":"5a8146bd4f1c1b1d368b9cd5","slug":"comedian-kapil-sharma-shared-funny-video-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शो से पहले कपिल ने अपने चेहरे का किया ऐसा हाल, देखकर पहचानना होगा मुश्किल ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शो से पहले कपिल ने अपने चेहरे का किया ऐसा हाल, देखकर पहचानना होगा मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Feb 2018 01:25 PM IST
विज्ञापन
kapil sharma
कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर से लोगों को गुदगुदाने के लिए तैयार हैं। इस बार वह कॉमेडी का ऐसा तड़का लेकर आए हैं जो लोगों को हंसाने के साथ कुछ देकर भी जाएगा..और यही उनके हाल ही में रिलीज प्रोमो की टैग लाइन है। इस बीच कपिल ने ऐसा वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है।
Trending Videos
Kapil Sharma
कपिल शर्मा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर दो ऐसे वीडियो शेयर किए हैं जिसे देखकर आप अपनी हंसी बिल्कुल रोक नहीं पाएंगे। कपिल ने स्नैपचैट के दो वीडियो शेयर किए हैं। इन दोनों वीडियो में कपिल का चेहरा पूरी तरह से बदला हुआ दिखाई दे रहा है।
Kapil Sharma
एक वीडियो में कपिल कह रहे हैं - 'आप सोच रहे होंगे कि मेरा मुहं इतना गोल कैसे है? मैं संतरे बड़े खाता हूं इस वजह से मेरा मुहं गोल हो गया है संतरे जैसा। तो वहीं दूसरे वीडियो में कपिल कह रहे हैं आज मैंने पपीता खाया है इसलिए मेरा मुहं पपीते की तरह लंबा हो गया है अब सोच रहा हूं कि लेडी फिंगर खाऊं।'
Junior arora sahib 😂 on Snapchat - KapilSharmak9
A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिल शर्मा
आपको बता दें, कपिल जल्द ही टेलीविजन पर दोबारा वापसी कर रहे हैं। इस शो का नाम अभी तक फाइनल नहीं हुआ है लेकिन प्रोमो रिलीज हो गया है। इस प्रोमो में कपिल कभी ऑटो में बैठते हुए दिखाई दे रहे हैं तो कभी बस से लटकते हुए। यह शो मार्च के आखिर में टेलीकास्ट हो सकता है।
Eating papita today 🙈 Snapchat- Kapilsharmak9 👻
A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on
