कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया कुछ दिनों पहले बिग बॉस को लेकर सुर्खियों में थे। बाद में खबर आई कि दोनों ही बिग बॉस 12 का हिस्सा नहीं हैं। अब भारती के फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है। भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को डेंगू के चलते कोकिलाबेन धीरूभाई हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
2 of 5
Bharti Singh And Haarsh Limbachiyaa
एक एंटरटेनमेंट पोर्टल में छपी खबर की मानें तो डॉक्टर ने भारती सिंह और उनके पति को अस्पताल में एडमिट होने की सलाह दी थी। डॉक्टरों ने भारती और हर्ष को ऑब्जर्वेशन में रखा है। डॉक्टरों का कहना है कि हालत में कोई सुधार आने तक उन्हें अस्पताल में ही रहना होगा।
3 of 5
Bharti Singh And Haarsh Limbachiyaa
पिछले कुछ दिनों से दोनों पति-पत्नी बीमार चल रहे थे, लेकिन जब दोनों ने अपना ब्लड टेस्ट करवाया तो पता चला कि शरीर में उनकी प्लेटलेट्स में कमी हो गई है। दोनों रविवार यानी 23 सितंबर को अस्पताल में भर्ती हुए हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो खबर है कि जल्द भारती अपना एक टॉक शो लेकर आने वाली हैं। इस शो का नाम 'भारती का शो - आना ही पड़ेगा' बताया जा रहा है। बता दें भारती रियलिटी शो की पहली पसंद रहती हैं। इतना ही नहीं भारती के पति की भी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। चैनल्स इस जोड़ी को अपने शो का हिस्सा बनाने के लिए मोटी रकम ऑफर करते हैं। इस जोड़ी ने 'नच बलिए' में एक एपिसोड के लिए 30 लाख रुपए चार्ज किए थे।
इसके अलावा भारती बहुत जल्द रित्विक धंजानी के साथ 'इंडियाज गॉट टैलेंट' का सीजन-8 भी होस्ट करने वाली हैं। भारती की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। लोग उन्हें टीवी पर कॉमेडी करते देखना चाहते हैं।