बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के लिए यह साल बिलकुल भी अच्छा नहीं गुजरा है। साल 2022 में 'जयेशभाई जोरदार' के बाद उनकी दूसरी फिल्म 'सर्कस' को दर्शकों ने रिजेक्ट कर दिया है। यह फिल्म लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम साबित हुई है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अब तक प्रदर्शन कफी खराब रहा है। आइए जानते हैं फिल्म ने टिकट खिड़की पर अभी तक कितने कमाई कर ली है।
Cirkus Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'सर्कस' का बुरा हाल, मंगलवार को फिल्म ने किया महज इतना कलेक्शन
फिल्म 'सर्कस' का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। रोहित को मास एंटरटेनर फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। इससे पहले उनकी कई फिल्मों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। हालांकि उनकी लेटेस्ट रिलीज इस बार यह करिश्मा दिखने में असफल रही है। सितारों से सजी इस फिल्म की चर्चा रिलीज से पहले बहुत ज्यादा थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरूआत ही धीमी रही। फिल्म ने पहले दिन 6.25 करोड़ का कलेक्शन किया था।
Kangana Ranaut: पद्मश्री को लेकर कंगना पर साउथ की एक्ट्रेस ने साधा निशाना, बोलीं- सरकार हमें नहीं करती नोटिस
वहीं, इसने दूसरे दिन 6.4 करोड़, तीसरे दिन 8.2 करोड़ की कमाई की थी। मंडे टेस्ट यानी चौथे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने सोमवार को महज 2.41 करोड़ का बिजनेस किया था। इस बीच फिल्म के पांचवें दिन की कमाई भी अब सामने आ गई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को फिल्म ने 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 25.51 करोड़ हो गया है।
Janhvi Kapoor: बोनी कपूर के साथ नजर आए जान्हवी के कथित बॉयफ्रेंड शिखर, परिवार संग जमकर की मस्ती
फिल्म के इतने निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब इसका 100 करोड़ तक पहुंचना भी काफी मुश्किल लग रहा है। बता दें कि इससे पहले रोहित शेट्टी ने 'सूर्यवंशी' बनाई थी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा था। अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। फिल्म में अक्षय के अलावा रणवीर सिंह और अजय देवगन का भी एक्सटेंडेड कैमियो थे। गौरतलब है कि इस फिल्म के बाद रोहित शेट्टी जल्द ही ओटीटी की तरफ रुख करने वाले हैं। उनकी वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' का लोगों को बेसब्री से इंताजर है। इस शो में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Shruti Shiva: यूट्यूब वीडियो से धमाल मचा रहीं श्रुति शिवा, बोलीं- आईएएस पति से ज्यादा है मेरी आमदनी