दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार चिंरजीवी के बेटे राम चरण टॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक हैं। साल 2007 में फिल्म 'चिरुथा' से करियर की शुरुआत करने वाले राम चरण की फैन फॉलोइंग भी उनके पिता की तरह ही है।
फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट्स और पर्सनल इन्वेस्टमेंट से पैसा कमाने वाले राम चरण ने हैदराबाद में जुबली हिल्स की प्राइम लोकेशन में एक नया भव्य घर खरीदा है। बताया जा रहा है कि इस घर की कीमत करीब 38 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट्स की मानें तो राम चरण का यह घर साउथ के किसी भी सिलेब्रिटी के सबसे महंगे घरों में से एक है।
राम चरण का अपना प्रोडक्शन हाउस भी है जिसका नाम कोनिडेला प्रॉडक्शन कंपनी है। राम चरण ने दो तमिल फिल्में प्रोड्यूस की हैं और एक तमिल फिल्म 'तूफान' के लिए गाना भी गाया है। उनके प्रॉडक्शन की अगली फिल्म में उनके पिता चिरंजीवी लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म तेलुगू, तमिल और हिंदी भाषा में रिलीज होगी।
राम चरण के नेट वर्थ 1300 करोड़ रुपये है। रामचरण हैदराबाद बेस्ड एयरलाइन ट्रू जेट के मालिक हैं। इसके अलावा उनकी रामचरण हैदराबाद पोलो राइडिंग क्लब नाम से पोलो टीम भी है। वो MAA TV के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी शामिल हैं।
5 of 5
पत्नी के साथ राम चरण तेजा
रामचरण ने 14 जून, 2012 को अपोलो हॉस्पिटल्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रताप सी. रेड्डी की पोती उपासना कमिनेनी से शादी की है। रामचरण की गिनती साउथ के सुपर स्टार्स में होती है, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड की एक ही फिल्म 'जंजीर' की है। वर्क फ्रंट की बात करें तो रामचरण ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' के डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म RRR में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ जूनियर NTR भी हैं।