फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करोड़ों में खेल रहा है 'कुली' का ये छोटा अमिताभ बच्चन, इस फील्ड का है बेताज बादशाह

Wed, 17 May 2017 09:19 AM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Wed, 17 May 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
Child artist Master Ravi or Ravi Valecha story who played Amitabh's role in 'Coolie'
मास्टर रवि रवि वलेचा
'छोटू तुझे भूख लगी है.....फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' में इस छोटे से बच्चे के मुंह से ऐसी बात सुनकर शायद ही कोई रहा हो जिसका दिल ना पिघला हो। उस फिल्म में ही इस छोटे से बच्चे जता दिया था कि ये लंबी रेस का घोड़ा साबित होगा।


इस छोटे से बच्चे ने फिल्म में एंथोनी यानि अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार निभाया था। यही वो बच्चा था जिसने 'कुली' में भी अमिताभ के बचपन का किरदार निभाया।

क्या आप जानते हैं कि ये बच्चा कौन है और आज क्या कर रहा है?
Child artist Master Ravi or Ravi Valecha story who played Amitabh's role in 'Coolie'
मास्टर रवि रवि वलेचा
इस बच्चे का नाम है मास्टर रवि जिन्होंने 1976 में फिल्म 'फकीरा' से डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें पहचान मिली 1977 में आई फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' से। इस फिल्म ने मास्टर रवि का करियर रातोंरात चमका दिया था।

इस फिल्म के बाद मास्टर रवि ने 'देश प्रेमी', 'शक्ति' और 'कुली' जैसी फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों में मास्टर रवि ने अमिताभ के बचपन का किरदार निभाया था। 
Child artist Master Ravi or Ravi Valecha story who played Amitabh's role in 'Coolie'
मास्टर रवि रवि वलेचा
मास्टर रवि ने अपने करियर में अलग अलग भाषाओं में 300 से भी ज्यादा फिल्में कीं। इतनी फिल्में अमिताभ बच्चन तो क्या बॉलीवुड के किसी भी स्टार ने अभी तक नहीं की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Child artist Master Ravi or Ravi Valecha story who played Amitabh's role in 'Coolie'
मास्टर रवि रवि वलेचा
बड़े होने पर मास्टर रवि ने रवि वलेचा के नाम से खुद को फिल्मों में स्थापित किया। कई टीवी शोज में भी उन्होंने काम किया जो खूब चर्चित रहे। लेकिन जब आप जानेंगे कि आज मास्टर रवि यानि रवि वलेचा क्या काम करते हैं तो अवाक रह जाएंगे।
विज्ञापन
Child artist Master Ravi or Ravi Valecha story who played Amitabh's role in 'Coolie'
मास्टर रवि रवि वलेचा - फोटो : talentrack.in
आपको जानकर हैरानी होगी कि मास्टर रवि यानि रवि वलेचा का आज हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में खूब नाम है। वो इंडिया के टॉप प्राइवेट सेक्टर बैंकों को अपनी हॉस्पिटैलिटी की सेवाएं दे रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed