आपने भी ऐसी कई सीरियल और फिल्में देखी होंगी जिनके बाल कलाकारों ने आपका दिल जीता होगा। ये वहीं सारे कलाकार हैं जो अब बालिग हो चुके हैं। देख लीजिए, अब कैसे दिखते हैं ये।
झनक शुक्ला सीरियल 'करिश्मा का करिश्मा' में रोबोट का और फिल्म 'कल हो न हो' प्रीति जिंटा की छोटी बहन का रोल कर चुकी हैं लेकिन तब वे बच्ची थीं और अब वे 23 साल की हो गई हैं।
'कुछ कुछ होता है' का वो छोटा सरदार तो याद ही होगा जो तारे गिनने के सिवाए कुछ नहीं करता था। बो बच्चा यानी परजान दस्तूर अब 26 साल का हो गया है।
अहसास चन्ना एक ऐसी बाल कलाकार थीं जो लड़की होने के बावजूद हमेशा लड़के के रोल में ही दिखती थीं। कभी अल्विदा न कहना, फूंक, माई फ्रेंड गणेशा और वास्तु शास्त्र जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं अहसास अब बड़ी होने के बाद ऐसी दिखती हैं।
'हम साथ साथ हैं' में नीलम की बेटी बनी इस छोटी सी बच्ची को तो आप बिलकुल नहीं भूले होंगे। ये हैं जोया अफरोज जो 25 साल की हो गई हैं और ये कोई और नहीं बल्कि हिमेश रेशमिया की फिल्म 'द एक्पोज' की हीरोइन हैं।सीरियल सोनपरी की फ्रूटी यानी तनवी हेगड़े भी बड़ी होने के बाद अब ऐसी दिखती हैं। इनकी उम्र 28 साल है।
'कभी खुशी कभी गम' में छोटी करीना का रोल निभाने वाली माल्विका राज अब ऐसी दिखती हैं।'कल हो न हो' में ही झनक के साथ उनके भाई का रोल निभाने वाले ऐतिथ नाइक अब ऐसे नजर आते हैं।
फिल्म 'ब्लैक' में रानी मुखर्जी के बचपन का रोल निभाने वाली आयशा कपूर की उम्र अब 25 साल है।