{"_id":"61876fa3234d88422712c0d8","slug":"chhath-puja-geet-khesari-s-chhath-song-penh-li-piriya-released-have-you-seen","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhath Puja Geet: रिलीज हुआ खेसारी का छठ गीत 'पेन्ह ली पियरिया', आपने देखा क्या?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Chhath Puja Geet: रिलीज हुआ खेसारी का छठ गीत 'पेन्ह ली पियरिया', आपने देखा क्या?
Sun, 07 Nov 2021 11:49 AM IST
प्रतिभा सारस्वत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:49 AM IST
विज्ञापन
पेन्ह ली पियरिया
- फोटो : सोशल मीडिया
आठ नवंबर से देशभर में छठ पूजा शुरू होने जा रही है। छठ का पहला दिन नहाय खाय है। इस दिन से लोग अपने पहले दिन के व्रत की शुरुआत करते हैं। इस मौके पर भोजपुरी स्टार्स एक के बाद एक छठ गीतों को लेकर आ रहे हैं। भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ऐसे में पीछे कैसे रह सकते हैं। वह छठ पर कई गीत रिलीज कर चुके हैं। उनका नया गाना 'पेन्ह ली पियरिया' यूट्यूब पर रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है।
विज्ञापन
गाने की खासबात है कि खेसारी ने इसमें अभिनय करने के साथ ही अपनी आवाज भी दी है। गाने को मुकेश यादव ने लिखा है, जबकि इसका म्यूजिक रोशन सिंह ने दिया है। फालतू एंटरटेनमेंट नामक यूट्यूब चैनल पर गाने का अपलोड किया गया है। महज कुछ ही घंटों में आठ लाख से ज्यादा व्यूज गाने को मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले खेसारी लाल यादव का गाना 'महिमा छठी मईया के' रिलीज हुआ था। यह गाना रिलीज के साथ ही हिट हो गया। गाने में खेसारी लाल छठी मइया का गुणगान करते दिखे थे। इस वीडियो की खास बात है कि इसमें छठ पूजा के घाटों को भी दर्शाया गया है। लोगों को ये वीडियो बेहद पसंद आया था।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन