विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' सिनेमाघरों में लगी है और शानदार कमाई कर रही है। मगर, आज रविवार को फिल्म ने वैसा प्रदर्शन नहीं किया है, जैसा कि वीकएंड में फिल्म से उम्मीद रहती है। बहुत संभव है कि चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले का असर इस पर पड़ा हो, जो आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है।
2 of 4
फिल्म 'छावा' के एक सीन में विक्की कौशल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इतवार को और गिरी 'छावा' की कमाई
सिनेमाघरों में लगी फिल्मों की कमाई आमतौर पर वीकएंड पर बढ़ जाती है। जाहिर सी बात है कि शनिवार और इतवार की छुट्टी में लोग परिवार के साथ सिनेमाघरों का रुख करते हैं। उस पर भी बात जब 'छावा' की हो तो उम्मीद ज्यादा होती है, क्योंकि यह फिल्म वीकडेज में ही इतना कमाल प्रदर्शन कर रही है। मगर, आज रविवार को फिल्म ने वैसा प्रदर्शन नहीं किया है।
3 of 4
फिल्म 'छावा' के एक दृश्य में विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
शनिवार के मुकाबले इतना कम रहा कारोबार
विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना जैसे सितारों से सजी फिल्म 'छावा' ने कल 23वें दिन शनिवार को 16.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। आज रविवार की छुट्टी के दिन उम्मीद तो ये की जानी चाहिए कि इसकी कमाई में और इजाफा दर्ज हो, लेकिन ऐसा हो नहीं सका है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज रविवार को 24वें दिन 'छावा' ने 8.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
यह खबर भी पढ़ें:
Ind vs NZ: अनुष्का शर्मा से लेकर एमी विर्क तक, भारत-न्यूजीलैंड का फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे ये सितारे
4 of 4
500 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले का पड़ा असर
फिल्म 'छावा' का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल नेट कलेक्शन अब 517.43 करोड़ रुपये हो चुका है और फिल्म ब्लॉकबस्टर का तमगा हासिल कर चुकी है। हालांकि, आज रविवार को फिल्म उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन नहीं कर पाई इसकी वजह चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला है, जो भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। अधिकांश क्रिकेट प्रेमी आज घर पर बैठकर मैच का लुत्फ ले रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
IIFA Awards: ग्रीन कारपेट पर उतरे करण जौहर-कार्तिक, उर्फी का धांसू लुक; CM भजन लाल शर्मा ने की शिरकत