अमिताभ बच्चन और तब्बू की फिल्म 'चीनी कम' को रिलीज हुए 13 साल हो चुके हैं। फिल्म 26 मई 2007 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अमिताभ- तब्बू के अलावा फिल्म में एक बाल कलाकार ने अपने अभिनय से सबका ध्यान खींचा था। उस बाल कलाकार का नाम है स्वीनी खारा। अब स्वीनी काफी बड़ी हो गई हैं और बीते 13 साल में उनका लुक भी काफी बदल गया है।
अमिताभ और तब्बू स्टारर 'चीनी कम' की ये बाल कलाकार 13 साल बाद बदल गईं इतनी, देखें तस्वीरें
'चीनी कम' में स्वीनी के किरदार का नाम 'सेक्सी' होता है। फिल्म में स्वीनी अमिताभ की पड़ोसी होती हैं और वो उनकी एकमात्र दोस्त होती हैं। फिल्म में वो कैंसर की मरीज बनी हैं। अमिताभ उन्हें प्यार से 'सेक्सी' कहकर पुकारते हैं।
स्वीनी को इस फिल्म से काफी पहचान मिली। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर 'चीनी कम' की कई तस्वीरें साझा कर रखी हैं। बाल कलाकार के तौर पर स्वीनी ने कई फिल्मों और टीवी सीरियल में अभिनय किया है।
A post shared by Swini Khara (@swinikhara) on
स्वीनी ने टीवी शो 'बा, बहू और बेबी' और 'दिल मिल गए' में भी काम किया है। इसके अलावा वो हॉलीवुड फिल्म 'आफ्टर द वेडिंग' में भी नजर आईं। बॉलीवुड की बात करें तो स्वीनी ने 'परिणीता', 'एलान', 'सियासत', 'पाठशाला', 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' सहित कई और फिल्मों में काम किया है।
स्वीनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर स्वीनी अक्सर देश-विदेश की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आती हैं।
A post shared by Swini Khara (@swinikhara) on